By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Cabinet Portfolio : देखें किन मंत्रियों से नहीं छीने विभाग, किसे क्या मंत्रालय मिला
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > Cabinet Portfolio : देखें किन मंत्रियों से नहीं छीने विभाग, किसे क्या मंत्रालय मिला
cabinet portfolio
National

Cabinet Portfolio : देखें किन मंत्रियों से नहीं छीने विभाग, किसे क्या मंत्रालय मिला

The Telescope Times
Last updated: June 10, 2024 11:28 pm
The Telescope Times Published June 10, 2024
Share
cabinet portfolio
SHARE

Cabinet Portfolio : अमित शाह सहकारिता मंत्रालय भी देखेंगे

Cabinet Portfolio : अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय and सूचना एवं प्रसारण मंत्री का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली । (Cabinet Portfolio) अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर के पास पुराने मंत्रालय बरकरार हैं, जबकि कैबिनेट में कई नए चेहरे भी हैं जिन्हे अच्छी जिम्मेदारी दी गई है। अमित शाह को गृह मंत्रालय दिया गया है। सहकारिता मंत्रालय भी शाह ही देखेंगे। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिया गया है। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे।

Contents
Cabinet Portfolio : अमित शाह सहकारिता मंत्रालय भी देखेंगेCabinet Portfolio : अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय and सूचना एवं प्रसारण मंत्री का अतिरिक्त प्रभारCabinet Portfolio : चिराग पासवान को खेल मंत्री बनायारवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री

Cabinet Portfolio : देखें किन मंत्रियों से नहीं छीने विभाग, किसे क्या मंत्रालय मिलाजेपी नड्डा नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। एस जयशंकर (S Jaishankar) मोदी 3.0 में विदेश मंत्री बनाए गए हैं।

किरेन रिजिजू, जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के पिछले कार्यकाल में पृथ्वी विज्ञान मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे, को प्रह्लाद जोशी की जगह संसदीय कार्य मंत्रालय नियुक्त किया गया है।

गुजरात से बीजेपी सांसद सीआर पाटिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जल शक्ति मंत्री नियुक्त किया गया है।
बीजेपी की सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी के राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री नियुक्त किया गया है। युवा सांसद, मध्य प्रदेश की गुना सीट से जीतने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्री मंत्रालय संभालेंगे।

Cabinet Portfolio : चिराग पासवान को खेल मंत्री बनाया

Cabinet Portfolio
Cabinet Portfolio

LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को खेल मंत्री बनाया गया है। जबकि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं। खट्टर आवास और ऊर्जा मंत्रालय संभालेंगे। श्रीपद नाइक ऊर्जा राज्य मंत्री बनाए गए हैं। तोखम साहू आवास राज्य मंत्री होंगे। पीयूष गोयल उद्योग और वाणिज्य मंत्री बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। शिवराज सिंह चौहान
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री भी बनाए गए हैं। मोदी सरकार 2.0 में रेल मंत्रालय संभालने वाले अश्विनी वैष्णव को रेलवे और सूचना व प्रसारण मंत्रालय दिया गया है।

भाजपा के सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय आवंटित किया गया है। 79 साल के मांझी मोदी सरकार 3.0 में के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। शोभा करंदलाजे राज्य मंत्री बनाई गई हैं।

अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण विभाग रेल मंत्रालय अपने पास रखा है। उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मालूम हो, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पिछले कार्यकाल में मोदी कैबिनेट में सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे।

रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाली आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घरों के निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की।

रवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री

Ravneet Ringh Bittu

रवनीत सिंह बिट्टू (from punjab ) को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। मनसुख मांडविया को श्रम और रोजगार मंत्री बनाया गया है।

मोदी 3.0 में अन्नपूर्णा देवी यादव को महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया है। अब तक स्मृति ईरानी इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। स्मृति अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से चुनाव हार गई हैं।

रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले मोदी नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं। मोदी के साथ-साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

मोदी 3.0 में किसे कौन सी जिम्मेदारी?

राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री

अमित शाह- गृह मंत्री

एस जयशंकर- विदेश मंत्री

निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री

नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

चिराग पासवान– खेल और युवा मामलों के मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग)

शिवराज सिंह चौहान– कृषि और ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री

मनोहर लाल खट्टर– आवास और ऊर्जा मंत्री

अश्विनी वैष्णव- रेलवे और सूचना व प्रसारण मंत्री

जीतन राम मांझी– MSME मंत्री

राममोहन नायडू– नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) मंत्री

भूपेंद्र यादव– पर्यावरण मंत्री

गजेंद्र शेखावत–  संस्कृति और पर्यटन मंत्री

सीआर पाटिल– जलशक्ति मंत्री

किरेन रिजिजू– संसदीय कार्य मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री

एचडी कुमारस्वामी– भारी उद्योग और इस्पात मंत्री 

जेपी नड्डा– स्वास्थ्य मंत्री

प्रह्लाद जोशी–  फूड, कंज्यूमर अफेयर और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री

हरदीप सिंह पुरी– पेट्रोलियम मंत्री

अन्नपूर्णा देवी– महिला और बाल विकास मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया- टेलीकॉम मंत्री

गिरिराज सिंह– टेक्सटाइल मंत्री

मनसुख मांडविया– श्रम और रोजगार मंत्री 

पीयूष गोयल– उद्योग और वाणिज्य मंत्री

सर्वानंद सोनोवाल- जहाजरानी मंत्री

राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)– पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी

वीरेंद्र कुमार खटीक– सामाजिक न्याय और अधिकारिता    

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news

You Might Also Like

Audit Report : Air India के संचालन में 50 से ज़्यादा खामियां, पायलटों को सही ट्रेनिंग न देना भी शामिल

Laughing Emoji : महिला ने ऑपरेशन सिन्दूर पोस्ट पर लगाई इमोजी, केस दर्ज

Laghu Udyog भारती के प्रतिनिधि राज्यपाल कटारिया से मिले, कई मसलों पर बात

PASSPORT INDEX : भारतीय अब इन 2 देशों में भी बिना वीजा जा पाएंगे

Non veg milk भारत में नहीं बिकेगा, अमेरिका को साफ़ न

TAGGED:BJPCabinet Portfoliofirst cabinet meeting
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
T20 ICC World Cup 2024 
Cover Story

T20 ICC World Cup 2024 : हर जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए

The Telescope Times The Telescope Times May 26, 2024
Telegram founder से जवाब माँगा, app से क्राइम बढ़ रहा, हिरासत में लेकर छोड़ा
RC and DL के बिना, ड्राइवरों को सड़क पर पूर्ण उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है: बाजवा
NCERT किताबों में अभी भी मर्द ही प्रधान, औरत घर संभाले
KARTARPUR : लोगों पर दर्ज किए जा रहे झूठे केस : बलविंदर कुमार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?