By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Monsoon Update: Kerala में बहुत भारी से भयंकर बारिश होने की आशंका
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > Monsoon Update: Kerala में बहुत भारी से भयंकर बारिश होने की आशंका
MONSOON UPDATE
National

Monsoon Update: Kerala में बहुत भारी से भयंकर बारिश होने की आशंका

The Telescope Times
Last updated: July 31, 2024 1:07 pm
The Telescope Times Published July 31, 2024
Share
MONSOON UPDATE
SHARE

Monsoon Update: लोगों को अलर्ट जारी किया गया

नई दिल्ली। Monsoon Update: मॉनसून और चक्रवाती प्रसार के कारण देश के कुछ हिस्सों में आज 31 जुलाई को तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी से भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो इन हिस्सों में 20 सेमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।

Contents
Monsoon Update: लोगों को अलर्ट जारी किया गयालोग सचेत रहें -मौसम विभागMonsoon Update: बिजली गिरने की भी आशंका24 घंटे में 372 मिमी बारिश दर्जMonsoon Update: मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। इन सभी राज्यों में बादल 12 सेमी या उससे अधिक बरस सकते हैं।

लोग सचेत रहें -मौसम विभाग

आज, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, असम और मेघालय, गुजरात और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में सात सेमी या उससे अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। लोगों को उसी हिसाब से घर से दूर जाने या न निकलने की सलाह भी दी है।

Monsoon Update: बिजली गिरने की भी आशंका

वहीं आज, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। देश में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग झुलस गए। वहीं उत्तर प्रदेश के ही चंदौली में आकाशीय बिजली गिरने के कारण चार लोगों की मौत की खबर है। झारखंड में भी वज्रपात ने सात लोगों की जान ले ली है।

24 घंटे में 372 मिमी बारिश दर्ज

मालूम हो, कल भारी बारिश के चलते केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में 143 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 186 अन्य घायल होने की खबर है। केरल में लगातार बारिश से तबाही मची हुई है, सड़कें अवरुद्ध होने से राहत व बचाव कार्य करना कठिन हो रहा है। वायनाड जिले में चार घंटे में तीन भूस्खलन होने से पहले ही राज्य में 24 घंटे में 372 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Monsoon Update: मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा

वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के इलावा पहाड़ी राज्य भी लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश से बेहाल हैं, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है और कई इलाके पहले ही बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई हिस्सों में भूस्खलन की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश भी भारी बारिश से त्रस्त है, लाहौल स्पीति व कुल्लू जिला में बाढ़ की वजह से लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news

You Might Also Like

Right to die : सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को इच्छा मृत्यु दी

RAILWAY को देने होंगे 8 लाख मुआवजा, भीड़ के कारण गिर गया था : हाई कोर्ट

Explosion : पटाखा फ़ैक्टरी में आग; 20 लोगों की मौत, लाशें पास के खेतों में बिखरीं

Iran Attacks : इंडियन एयरलाइंस ने कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोकीं

Govt – 68,236 कर्मचारियों की सैलरी रोकी

TAGGED:keralaMONSOON UPDATE
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Parents jailed for life over ‘honour killing’ of daughter
Crime & Law

HONOUR KILLING IN ITALY : बेटी के हत्यारे मां- बाप को आजीवन कारावास, अरेंज मैरिज न करने पर खफा थे

The Telescope Times The Telescope Times December 21, 2023
HEART ATTACK के छिपे संकेत, कई दिन पहले ही शरीर दे देता है चेतावनी
चीन अपने Geopolitical Interests को बढ़ावा देने के लिए भारती चुनावों में AI का दुरुपयोग करेगा!
Corruption in Judiciary चैप्टर बैन, शिक्षा मंत्रालय और NCERT को Notice
Drug Case : नशों के साथ एक्ट्रेस, असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?