MILAP CHOWK -लड़की को पानी पिलाया गया तब जाकर उसे कुछ सूझा
जालंधर। आज सुबह करीब दस बजे मिलाप चौक /MILAP CHOWK के पास कार -एक्टिवा में टक्कर हो गई। हादसा होते ही एक्टिवा पर सवार लड़की सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरते ही उसके चोट लग गई और वो दर्द से कराहने लगी।
आस पास के लोग भागे और लड़की तथा उसकी एक्टिवा को उठाया। लड़की को पानी पिलाया गया तब जाकर उसे कुछ सूझा। वास्तव में गिरने के कारण वो घबरा गई। तब तक जिस कार से एक्सीडेंट हुआ था वो अंकल भी कार साइड पर लगा कर आ गए। उन्होंने लड़की से हाल -चाल पूछा और ये भी कि उसे अस्पताल जाना है तो वो ले जायेंगे पर लड़की ने कहा -अब वो ठीक है। उसकी बाजू पर चोट लगी थी।
वास्तव में ये चौक 5 साइड से मिलता है। इसलिए यहाँ अक्सर रश रहता है। सुबह लोगों को काम पर जाने की भी जल्दी होती है उस चक्कर में देख कर सही से वहां नहीं चलते जिसकारण हादसे हो जाते हैं। आस पास लोगों ने भी रेहड़ी वगैरह लगा कर जगह को घेर रखा है जिस कारण आम जनता को परेशानी होती है।