चंडीगढ़ के ELANTE MALL में एक बच्ची भी घायल हुई, जांच शुरू
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के ELANTE MALL /एलांते मॉल में आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। हालाँकि रविवार होने के कारण भीड़ बहुत थी। जानकारी के अनुसार, मॉल की छत से मार्बल गिर गया जिससे एक महिला घायल हो गई। उसके सिर से खून निकलने लगा। उसको तुरंत अस्पताल लेकर गए जहाँ उसके सिर पर 5 टाँके लगे हैं।
इस हादसे में एक बच्ची भी घायल हुई है। उसके हाथ पर चोट लगी है। उसको भी ट्रीटमेंट दिया गया है। मॉल के प्रशसन ने जांच शुरू कर दी है कि क्या कारण थे जो मार्बल गिर गया। अगर ज्यादा मलबा गिर जाता तो बड़ी संख्या में लोग घायल हो सकते थे।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news





