JAGDISH RANA को अवार्ड में ग्यारह हजार रुपये नकद एवं प्रमाण पत्र
जालंधर। 4 दिसंबर. विश्व पंजाबी सभा कनाडा ने साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक मंच के सहयोग से जालंधर में लोक कवि जगदीश राणा/JAGDISH RANA को संत राम उदासी मैमोरियल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया। समारोह में विश्व पंजाबी सभा कनाडा के अध्यक्ष डॉ. दलबीर सिंह कथूरिया ने कनाडा से खास तौर पर शिरकत की।
इस अवसर पर प्रधानगी मंडल में प्रो. संधू वरियाणवी (महासचिव केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों), डॉ. बलदेव सिंह बद्धन (पूर्व निदेशक नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया), साहित्य, कला और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष डॉ. कंवल भल्ला और लोक कवि संत राम उदासी की बेटी डॉ. इकबाल कौर उदासी और हरबंस सिंह अक्स उपस्थित हुए।
इस मौके पर JAGDISH RANA को अवार्ड में ग्यारह हजार रुपये नकद एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शायर JAGDISH RANA /जगदीश राणा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध लोक कवि संत राम उदासी के नाम पर स्मृति पुरस्कार मिलना बहुत गौरव की बात है। बठिंडा से आई कवयित्री मनदीप सिद्धू का पहला कविता संग्रह धीयां दी दास्तां का विमोचन भी किया गया। विश्व पंजाबी सभा कनाडा की भारत अध्यक्ष लेक्चरर बलबीर कौर रायकोटी ने सभा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. कथूरिया ने कहा कि वह पंजाब , पंजाबी और पंजाबियत के लिए हर तरह से संसाधन उपलब्ध कराते रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वह अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री बीबी मरियम शरीफ के साथ मिलकर पंजाबी को लागू करने के प्रयास किये थे जिसमें वे सफल हुए हैं।
प्रो. संधू वरियाणवी और डॉ. बलदेव सिंह बद्धन ने JAGDISH RANA को बधाई देते हुए कहा कि विश्व पंजाबी सभा का चुनाव बहुत ही उचित है। ऐसा इसलिए क्योंकि संत राम उदासी की तरह जगदीश राणा न सिर्फ अपनी शायरी के ज़रिए पीड़ितों की आवाज़ उठाते हैं, बल्कि असहाय और दबे-कुचले लोगों के हक की लड़ाई भी लड़ते हैं।
प्रोफेसर संधू वरियाणवी, डॉ. बलदेव सिंह बद्धन, डॉ. कंवल भल्ला, मनजीत कौर मीशा, डॉ. इकबाल कौर उदासी को कनाडा की ओर से पुस्तकों से सम्मानित किया गया, जिसके बाद दिवंगत शायर हरजिंदर बल्ल की याद में कवि दरबार का आयोजन किया गया। हरदयाल होशियारपुरी, गुरदीप सिंह सैनी, जरनैल साखी, सविंदर संधू, मनदीप सिद्धू सहज, सुरजीत कौर, सुरजीत साजन, संत संधू, कीमती कैसर, सुदेश कल्याण, सोहन सहजल, सुखदेव गंटवान, नवतेज गढ़दीवाला, के साधु सिंह, सुखदेव भट्टी, चरणजीत स्मालसर, अवतार स्मलसर, हरजिंदर जिंदी, दिलबहार शौकत, बलविंदर दिलदार, आशी ईशपुरी आदि कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
इसी प्रकार मंगल सिंह भंडाल, ज्ञान सिंह, मेहर मलिक, डॉक्टर सुच्चा सिंह गिल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर जगदीश डालिया, मंजीत सिंह, तरसेम जालंधरी, गुरदीप सिंह उजाला, कर्नल जगबीर सिंह संधू, नछत्तर भोगल, माधवी अग्रवाल, गुरलाल सिंह सिद्धू, हरभजन नाहल, अमर सिंह अमर, गीतकार एस.एस संधू, सीनियर जर्नलिस्ट राजेश थापा, गीता वर्मा, रोहित सिद्धू, डॉ. राम मूर्ति, गुरचरण सिंह चीमा, साहिबा जीतन कौर, संदीप कौर चीमा, वरिंदर सिंह विरदी, कुलभूषण, नगीना सिंह बलगन, जसपाल ज़िरवी और अन्य मौजूद रहे।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news