AAP सुप्रीमो ने कहा था Sanjeev Arora जीते तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री समेत हैं 16 मंत्री ,हो सकते हैं 18
पंजाब में आप सरकार गुरुवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक Sanjeev Arora को मंत्री बनाकर मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। 3 साल में ये 7वां मंत्रिमंडल विस्तार है
सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया गुरुवार दोपहर राजभवन में एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
अरोड़ा 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराकर विधायक चुने गए थे। आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की जनवरी में मृत्यु के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।
Sanjeev Arora ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर Sanjeev Arora विधायक चुने गए तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा।
उद्योगपति Sanjeev Arora ने मंगलवार को राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री हैं, जिसमें 18 मंत्री हो सकते हैं। आप सरकार ने अपना आखिरी मंत्रिमंडल फेरबदल पिछले साल सितंबर में किया था, जब उसने चार मंत्रियों को हटाने के बाद पांच नए मंत्रियों को शामिल किया था।