जालंधर, 3 जनवरी : CABINET MINISTER / पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को शहर में 30 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे।
मेयर विनीत धीर, ‘आप’ के सीनियर नेता नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा सहित CABINET MINISTER ने कहा कि 21 लाख रुपये की लागत वाले नवीनीकरण प्रोजेक्ट के तहत श्री गुरु रविदास चौक को आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चौक लाखों श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र है, जो सतगुरु रविदास के दरबार में नतमस्तक होने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापक नवीनीकरण में क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और री-डिजाइन शामिल होगा, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने मॉडल हाउस क्षेत्र में एक अन्य आधारशिला रखी, जहां 9 लाख रुपये की लागत से दो सड़कें बनाई जाएंगी।





