HARINDERJIT SINGH – होला मोहल्ला जाने वाली संगत और आम लोगों के लिए यह कैंप
जालंधर। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसपी HARINDERJIT SINGH ने संगत के लिए आज चौगिट्टी में रोड के किनारे मेडिकल कैम्प लगाया। यह कैंप तीन दिन यानी कि 2 मार्च तक चलेगा।
होला मोहल्ला जाने वाली संगत और आम लोगों के लिए यह कैंप लगातार तीसरे साल आयोजित किया गया। सरकारी मेडिकल अफसर विजय कुमार ने इस दौरान अपनी सेवाएं दीं। फार्मासिस्ट नीलम कुमारी और माया देवी ने भी अपना सराहनीय सहयोग दिया।
HARINDERJIT SINGH ने बताया कि उन्होंने जब देखा कि सभी लोग लंगर ही लगाते हैं। बहुत कम लोग हैं जो लोगों की सेहत को देखते हुए मेडिकल कैंप लगा रहे हैं तो उन्होंने कैंप लगाने की सोची। वो दवाइयों का खर्च खुद उठाते हैं और उनकी कोशिश रहती है कि कोई भी राहगीर आ जाये तो उसे दवाई ज़रूर मिले।
किसी भी मरीज को या फिर तकलीफ वाले इंसान को पहले डॉक्टर विजय कुमार चेक करते हैं फिर दवाई पर्ची पर लिख देते हैं। वहीँ दवाई मिल जाती है।

साथ ही लगे लंगर हॉल से बार बार घोषणा भी की जा रही थी कि अगर किसी को सेहत से जुडी कोई समस्या है तो कैंप से लाभ ले सकता है। HARINDERJIT SINGHने लोगों की सुविधा के लिए सड़क के किनारे कैंप की इस जानकरी सम्बन्धी बोर्ड भी लगा रखा था।

उन्होंने लंगर लगाने वाली संस्थाओं से भी अपील की कि कुछ लोग अगर ऐसे कैंप लगा लें और दूरी के अंतराल पर तो इससे लोगों को बड़ी सुविधा हो जाएगी।





