POLICE ACTION
जालंधर, 02 मार्च : POLICE ACTION : “युद्ध नशे विरुद्ध” और “गैंग्स्टरां ते वार” अभियान को और मजबूत बनाने के लिए एम.एफ. फारूकी, एडीजीपी एसएपी जालंधर तथा एसएसपी जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व में बैठक में मनजीत कौर, पीबीआई एसपी तथा जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ, चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाइयों की समीक्षा की गई। इन अभियानों को और प्रभावी बनाने हेतु आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर एडीजीपी ने बताया कि 01 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलाये जा रहे उक्त अभियानों का उद्देश्य नशीले पदार्थों के तस्करों का पता लगाना, गिरफ्तार करना, नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ना तथा गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में कम से कम 10 चिन्हित हॉटस्पॉट पर CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) करने के निर्देश दिए, विशेष रूप से उन स्थानों पर जहां नशीले और मनोदैहिक पदार्थों की बिक्री और प्रबंधन किया जा रहा है। अभियान के दौरान परिणाममुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कम से कम 70 प्रतिशत पुलिस बल को सक्रिय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन, नशा संवेदनशील मार्गों पर राज्यव्यापी नाकाबंदी, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर व्यापक जांच के निर्देश हैं। चिन्हित तस्करों, सप्लायरों और कुरियरों पर छापेमारी की जाएगी, साथ ही वांछित अपराधियों और कट्टर अपराधियों के विरुद्ध लक्षित कार्रवाई की जाएगी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होटल, धर्मशाला, सराय तथा किरायेदारों की वेरिफिकेशन अभियान भी चलाए जाएंगे।
स्टेशनों और बस अड्डों पर CASO कार्रवाई

इसके अतिरिक्त जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें मोबाइल फोन की बरामदगी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केमिस्ट दुकानों की सख्त जांच, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर CASO कार्रवाई, गोला-बारूद भंडारण पर असले के साथ शस्त्र लाइसेंस धारकों और गन हाउस की जांच तथा वाहनों की गहन चेकिंग को सुनिश्चित किया जाएगा। बार-बार अपराध करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई तेज की जाएगी। तीन वर्षों में दो से अधिक स्नैचिंग मामलों और तीन से अधिक आर्म्स एक्ट मामलों में शामिल लोगों पर सख्त एक्शन लिया जायेगा।
इसके अलावा घोषित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, गैर-पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों की जांच तथा आवश्यकतानुसार जेल में बंद अपराधियों के प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किए जाएंगे।
यह भी निर्देश दिया गया कि सीनियर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियानों की व्यक्तिगत निगरानी करेंगे तथा इनके परिणामों का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाएगा, ताकि जनता का विश्वास और उनमें जागरूकता बढ़ाई जा सके।
अंत में जनता से अपील की गई कि वे नशा तस्करों और अपराधी तत्वों के संबंध में कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाया जा सके।
POLICE ACTION





