चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सस्पेंड IAS अफ़सर KK YADAV को पोस्टिंग दी है और 3 अन्य PCS अफसरों को भी नई जगह लगा दिया है। 2003 बैच के IAS KK YADAV को IAS अफ़सर JASPREET SINGH के साथ 8 फरवरी को सस्पेंड कर दिया था।
KK YADAV की किस्मत तो नई पोस्टिंग के साथ चमक गई है पर जसप्रीत बारे अभी कुछ पता नहीं है। सूत्रों के अनुसार, सस्पेंड होने के वक़्त कहा गया था इन अफसरों का तबादला केंद्र सरकार की मिशन सक्षम आंगनवाड़ी योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन की खरीद में छह साल की देरी से संबंधित है।
सूत्रों ने आगे बताया कि स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा चयनित विक्रेता ने देरी के लिए अदालत का रुख किया था।

जसप्रीत सिंह 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। PHOTO CREDIT GOOGLE
आम आदमी पार्टी (AAP) के शासनकाल में किसी आईएएस अधिकारी के निलंबन के या ट्रांसफर के ये नए मामले नहीं है। फरवरी 2025 में, राज्य सरकार ने तत्कालीन मुक्तसर उपायुक्त राजेश त्रिपाठी को “भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों” के बाद निलंबित कर दिया था। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2023 में, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डीके तिवारी और गुरप्रीत सिंह खैरा को पंचायतों के विघटन के संबंध में “तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण” निर्णय लेने के लिए निलंबित किया गया था।





