ACCIDENT – करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी के मेले गए थे
फतेहगढ़ साहिब। PUNJAB ACCIDENT : यहाँ श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई जिससे इस हादसे में छह लोगों की माैत हो गई है। वहीं लगभग 9 लोग गंभीर घायल हो गए हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को साइड करवाकर ट्रैफिक को सही से शुरू करवाया। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी के मेले गए थे। लाैटते समय अचानक बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई और बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। यह भयंकर हादसा हलका बस्सी पठाना के गांव हिम्मतपुरा (भटेड़ी) के पास देर रात हुआ।
फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। वो जल्द इसकी जानकारी सांझी करेंगे।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव मैन माजरी के कई लोगों की जान चली एक साथ गई। बताया जा रहा कि लोग हादसे के बाद तुरंत जमा हुए और मदद में लग गए जिससे जानें बच गईं।
ACCIDENT





