पटना। Bride married Brother in law : लो जी प्लॉट तैयार है। अगर आप क्रिएटिव हैं तो वेब सीरीज़ लिख कर पैसे और नाम दोनों कमा सकते हैं। हुआ यूँ कि शादी बड़े भाई की थी लेकिन लड़की को दूल्हे के छोटे भाई के साथ ब्याह दिया गया। लड़की भी कुछ नहीं बोली। आप सोच रहे होंगे दोनों का अफेयर था। अरे भई, दोनों ने एक दूसरे को देखा तक नहीं था।
यह अजीबोगरीब घटना सिगोड़ी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मोरारचक में घटी।
सियारमपुर के संजय यादव के बेटे, दूल्हे अनिल कुमार की शादी मोरारचक में रहने वाले भीम यादव (जिन्हें पंकज के नाम से भी जाना जाता है) के परिवार की एक लड़की से तय हुई थी। शादी की सभी रस्में 15 जून तक योजना के अनुसार ही चल रही थीं, तभी दूल्हे की पहली पत्नी रूबी को इस शादी के बारे में पता चला और वह तुरंत सिगोड़ी पुलिस थाने पहुँच गई।
उसने अपनी शादी के सबूत पेश किए और पुलिस से इस मामले में दखल देकर शादी की रस्मों को रुकवाने की गुहार लगाई।
पुलिस ने सबसे पहले गाँव के मुखिया अशोक यादव को सूचित किया। पुलिस को ले रूबी और बाकी सब लोग शादी में पहुँच गए। जैसे ही लोगों ने पुलिस देखी। उनके होश उड़ गए, सबको लगा कि लड़का अपराधी है और अब पुलिस उसको ले जाएगी पर मामला कुछ और निकला।
अब सब इंतज़ाम हो रखा था तो यह तय हुआ कि लड़की की शादी अनिल के छोटे भाई से कर दी जाये। लड़की को उसके साथ ब्याह दिया गया। पुलिस ने अनिल से लिखित में लिया कि वो रूबी का ख्याल रखेगा और उसी के साथ रहेगा।
इस तरह हुआ the end





