By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: SPORTS NEWS : जालंधर में 4 दिवसीय सब-जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Sports & Stars > SPORTS NEWS : जालंधर में 4 दिवसीय सब-जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
SPORTS NEWS
Sports & Stars

SPORTS NEWS : जालंधर में 4 दिवसीय सब-जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

The Telescope Times
Last updated: May 19, 2026 10:10 pm
The Telescope Times Published May 19, 2026
Share
SPORTS NEWS
SHARE

SPORTS NEWS: 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 22 मई को होंगे फाइनल

जालंधर, 19 मई : SPORTS NEWS : पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में 4 दिवसीय पंजाब स्टेट सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 22 मई 2026 तक चलेगी।

Contents
SPORTS NEWS: 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 22 मई को होंगे फाइनल4 दिनों में लगभग 500 मैच खेले जाएंगे : रितिन खन्ना

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक एवं पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सरदार अमृतपाल सिंह सुखानंद ने किया। इस मौके पर विधायक सुखानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर कर खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार खेल बजट को 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये किया गया है, जो खेलों के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने राज्य में जमीनी स्तर पर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहना की।

4 दिनों में लगभग 500 मैच खेले जाएंगे : रितिन खन्ना

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट को खिलाड़ियों का शानदार समर्थन मिला है। राज्य के 23 जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों की 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में लड़कों और लड़कियों के कुल 10 इवेंट खेले जा रहे हैं। अगले 4 दिनों में लगभग 500 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले 22 मई को होंगे और विजेताओं को नकद पुरस्कार व अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और कोचों की सुविधा के लिए खाने-पीने और रिफ्रेशमेंट के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।

इस दौरान एसोसिएशन ने राज्य के दो होनहार बैडमिंटन खिलाड़ियों स्वर्गीय मयंक शर्मा और साहिब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिनकी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई थी। उनकी याद में अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में दो विशेष ट्रॉफियां शुरू की गई हैं।

जालंधर की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मान्या रहलान को फ्रांस में आयोजित सेंट डेनिस ओपन में कांस्य पदक जीतने पर मुख्य अतिथि द्वारा 31,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीबीए के कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा, हरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, पंजाब मसीह, धीरज शर्मा, सचिन रत्ती, वरुण कुमार सहित बैडमिंटन जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

You Might Also Like

PUNJABI UNIVERSITY : 2026-27 सेशन के लिए स्पोर्ट्स विंग में दाखिला के एंट्रेंस ट्रायल 31 मई को

Vinesh Phogat ने पुष्टि की, WFI ने किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोका

Shubman Gill, Smriti Mandhana को BCCI Naman Awards

IPL 2026 के सारे मैचों का शेड्यूल नहीं बताएगी क्रिकेट बोर्ड

INDIA / NEWZEALAND FINAL TODAY : मैच के दौरान नहीं कटेगी बिजली

TAGGED:BADMINTON MATCHES IN JALANDHARRITIN KHANNASPORTS NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
नगर कौंसिल/ पंचायत चुनाव: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन
MY PUNJAB

Nagar council / panchayat Chunav : पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

The Telescope Times The Telescope Times May 13, 2026
डायनासोर जैसा दिखने वाला कछुआ मिला
Silk Products : पंजाब अपने ब्रांड के तहत बाज़ार में उतारेगा
AMALTAS को देख कर रोमांस जागता है ना…ये रहा कारण
GNDU में शेयर बाज़ार कार्यशाला का आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?