जालंधर 21 मई : MUSIC UPDATE : CK JASSI : संत रामानंद महाराज जी की शहादत को समर्पित गीत’ कौम के बब्बर शेर’ की शूटिंग पूरी हो गई है। इसे सिंगर नीलम जस्सल ने गाया है। उनके नए सिंगल ट्रैक के बारे चरण कँवल जस्सी, CK JASSI ने बताया कि इस सिंगल ट्रैक के प्रोड्यूसर रिटायर्ड प्रिंसिपल स्वर्गीय सतपाल जस्सी हैं। यह गीत जल्द रिलीज़ किया जायेगा।
इस गीत का म्यूज़िक अमर दा मिर्ज ने दिया है, जिसे पच्छी डल्लेवाल ने लिखा है। इस सिंगल ट्रैक का वीडियो कैमरामैन सुखजिंदर सिंह विरदी ने शूट किया है, जिसे जल्द ही YouTube पर भी चलाया जाएगा। शूटिंग के दौरान सिंगर नीलम जस्सल, सीके जस्सी, गीतकार डल्लेवाल, कैमरामैन विरदी और गुरदेव सिंह मौजूद रहे। शूटिंग जालंधर के आस पास के एरिया में की गई है।





