जालंधर, LION SM SINGH AWARDED : आज विश्व रक्तदान दिवस पर संस्था पहल ने विशेष रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 54 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बहुउद्देशीय स्वयंसेवी संस्थान दिशादीप एनजीओ के संस्थापक व चीफ़ लायन एस एम सिंह को 77 बार रक्तदान करने पर विशेष सम्मान चिह्न व पैन से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें श्रीमती हरविंदर कौर अध्यक्ष पहल, प्रोफेसर लियाकत बीर सिंह, Dr रूपिंदर कौर, बीटीओ, सिविल हॉस्पिटल जालंधर तथा आकाशवाणी जालंधर के मोहित रूबल ने दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से घायल लोगों और ज़रूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। कई बार दुर्घटना में घायल और ऑपरेशन के वक़्त, समय पर रक्त न मिलने से लोग मर जाते हैं।
दिशादीप एनजीओ के संस्थापक व चीफ़ लायन एस एम सिंह ने लोगों को ऐसे कामों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।





