जालंधर। Independence Day /आजादी दिवस के इस पावन अवसर पर PRTC के वर्तमान और इसी विभाग के रिटायर्ड लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी कुर्बानियों को याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की बदौलत मिली आजादी को संभालकर रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
वक्ताओं ने कहा कि देश में कुछ गैर-जिम्मेदार और समाज-विरोधी ताकतें लोगों के बीच वैर-विरोध पैदा कर उन्हें आपस में लड़ाने का प्रयास करती हैं। ऐसे तत्वों के बहकावे में आने के बजाय देशवासियों को आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
मनिंदर पाल सिंह GM ने कहा कि देश की मजबूती के लिए लोगों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। राजपाल जी ने कहा कि जनता को किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए। हुकम सिंह उप्पल ने कहा कि आपसी वैर-विरोध से दुश्मन ताकतों को हमारी शांति भंग करने का अवसर मिलता है, इसलिए सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए।

इस अवसर पर परमजीत सिंह, बलजीत सिंह, रविंदरजीत सिंह, जसपाल सिंह, सुरिंदर सिंह, मनदीप सिंह, जगजीत सिंह, सतवीर सिंह, परमजीत राम, राम लुबाया, रशपाल पीआरटीसी, गगनदीप सिंह, राकेश शर्मा, सरबजीत, बलजीत सिंह SS,आदि उपस्थित रहे।





