जालंधर, 2 सितंबर: Jalandhar DBA Election /जालंधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर आज पहले दिन 20 कैंडिडेट्स ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किये। अभी नॉमिनेशंस के लिए एक दिन बाकी है और नामांकन की भी जांच होगी और इसके अलावा कुछ लोग इलेक्शन की दौड़ से बैक फुट पर आ सकते हैं पर अगर आज के इन उम्मीदवारों को ही लें तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
लिस्ट के हिसाब से अध्यक्ष पद पर एडवोकेट तरसेम सिंह टाक ने नामांकन दाखिल किया है और इस पद के लिए सूची में फिलहाल उनका अकेला नाम है। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए कुनाल गोयल और सन्नी कुमार आमने-सामने हैं।
जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर हरमनप्रीत सिंह जौहल और रोबिन सेठी के बीच मुकाबला होगा। महिलाओं के लिए आरक्षित वाइस प्रेसिडेंट पद पर छाया खुल्लर और सुदेश कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा सेक्रेटरी पद पर अमरिंदर सिंह थिंड, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर धीरज कुमार भगत और असिस्टेंट सेक्रेटरी पद पर रवीना सेठी का नाम सूची में शामिल है।
10 कार्यकारी सदस्यों ने भी तैयारी कसी
कार्यकारी सदस्यों के पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें अनु सोढ़ी, अपूर्व बक्शी, अरिक कुमार, अश्विनी दादरा, बलविंदर कौर, मानवी उप्पल, मोहित सेपला, नवनीत कौर, रोहन कांत और तजिंदर सिंह शामिल हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर्स
एडवोकेट्स बलविंदरजीत सिंह लक्की, संजीव बंसल, राजीव कोहली, मधु रचना, तजिंदर धालीवाल, सतनाम सिंह हुंदल, गुरबचन लाल गगनेजा, ओपी कंगनीवाल को रिटर्निंग ऑफिसर्स बनाया गया है, जिन्होंने आज नॉमिनेशन रिसीव किये।
नामांकन से पहले ही जालंधर की कानूनी बिरादरी में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। खास तौर पर उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर होने वाला सीधा मुकाबला और कार्यकारी सदस्यों के लिए चुनाव को लेकर वकीलों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। उम्मीदवार साथी वकीलों से मिल रहे हैं और वोट -स्पोर्ट की मांग कर रहे हैं।
अधिवक्ता मधु बाला शर्मा भी साथियों से सहयोग की मांग करती दिखीं। ADVOCATE रोबिन बुद्धीराजा, ADVOCATE नीरज मेहता, ADVOCATE अंशुल खेरा, ADVOCATE परमजीत सिंह, ADVOCATE प्रभजोत सिंह, ADVOCATE मनिंदर सिंह और ADVOCATE अंजना ने उन्हें सपोर्ट का वादा किया।

अब नजर अंतिम उम्मीदवारों की सूची पर रहेगी, जिसके बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी कि मैदान में कितने उम्मीदवार वास्तव में चुनाव लड़ते हैं।





