Big Breaking: खड़ी लॉरी में मारी गाड़ी, कोई नहीं बचा
Big Breaking : केरल के त्रिशूर ज़िले में हाईवे पर खड़ी एक लॉरी से टकराने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं सका। यह सभी इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स बताये जा रहे हैं।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सात-सीटर कार में तमिलनाडु के 8 स्टूडेंट थे। पुलिस को डिंडीगुल में PSNA कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट का ID कार्ड मौके से मिला। कार इतनी जयादा शतिग्रस्त हो चुकी थी कि उसे काट कर लाशें निकालनी पड़ीं।
केरल पुलिस ने एक बयान में कहा, “त्रिशूर ज़िले के कैपामंगलम में नेशनल हाईवे पर एक कार के खड़ी माल ढोने वाली लॉरी के पिछले हिस्से से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आधी रात के आसपास पनम्बिकुन्नू सेंटर में हुआ।”
स्थानीय मीडिया ने कुछ मरने वालों की पहचान विश्वम, सूर्या, संतोष, प्रसन्ना और युवा संजीत के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि फायर और रेस्क्यू कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शवों को कार से बाहर निकाला और त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में ले जाया गया। फायरफाइटर्स को मलबे के कुछ हिस्सों को काटकर दो लोगों को निकालना पड़ा।
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि कार में सवार लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे”।





