जालंधर। Joginder Singh Saini, president ने बताया कि लाडोवाली रोड स्थित दोआबा खालसा स्कूल मार्केट में दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन की ओर से 28वां विशाल जागरण करवाया जा रहा है। जागरण का आयोजन 19 सितंबर, शनिवार को रात 7 बजे से किया जाएगा।
एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी ने साँझा किया कि जागरण के दौरान मां का भव्य दरबार सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष लाइट व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि जागरण की सबसे खास बात यह रहेगी कि मां की पवित्र ज्योति ज्वाला जी से मंगवाई जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष आध्यात्मिक आकर्षण रहेगा।
जागरण में महंत केवल खन्ना, अर्पित लाडला (दिल्ली वाले), अनुराग शर्मा (चंडीगढ़ वाले) और हिमांशु खन्ना मां के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।

जोगिन्दर सैनी ने शहरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर पहुंचें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष यह धार्मिक आयोजन करवाया जाता है और इस बार भी जागरण को भव्य बनाने के लिए तैयारियां पूरी जोर-शोर से की जा रही हैं।

जोगिन्दर सिंह सैनी ने बताया, आयोजन के दौरान चाय और लंगर का विशेष प्रबंध रहेगा।





