जालंधर : Patient Safety Day :विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सही और आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एस.डी. फुल्लरवान सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जी.जी.डी.एस.डी. मॉडल स्कूल में Patient Safety डे/रोगी सुरक्षा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल कपूरथला के सिविल सर्जन Dr. Prasher, Dr Urvi Prasher, रुचि गौर उपस्थित रहे।
डॉ. उर्वी ने कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के साथ एक अत्यंत संवादात्मक सत्र आयोजित किया, जिसमें प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया तथा घायल व्यक्ति के सामने शांत रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों के बारे प्रश्न पूछे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरज्योति शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की व्यावहारिक जानकारी विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपात स्थिति घर, स्कूल या कहीं भी उत्पन्न हो सकती है। प्राथमिक उपचार और सीपीआर का ज्ञान विद्यार्थियों को ऐसी परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने में सक्षम बनाता है और किसी का जीवन बचाने में भी सहायक हो सकता है।





