By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: BSP : पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर बसपा 22 को करेगी प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > BSP : पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर बसपा 22 को करेगी प्रदर्शन
BSP
MY PUNJAB

BSP : पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर बसपा 22 को करेगी प्रदर्शन

The Telescope Times
Last updated: July 16, 2024 3:23 pm
The Telescope Times Published July 16, 2024
Share
BSP
SHARE

BSP : आम लोगों की सुनवाई ना करने व दलित-पिछड़े वर्गों के प्रति पक्षपाती रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा

BSP : सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा प्रदर्शन

BSP : जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ओर से आम लोगों, दलित-पिछड़े वर्गों की सुनवाई ना करने और खासतौर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विरोधी रवैये के खिलाफ BSP की ओर से 22 जुलाई को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

Contents
BSP : आम लोगों की सुनवाई ना करने व दलित-पिछड़े वर्गों के प्रति पक्षपाती रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगाBSP : सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा प्रदर्शनBSP : पुलिस की कार्यप्रणाली खास लोगों तक सीमितBSP : इंसाफ मिलना बहुत दूर की बातBSP : प्रदर्शन करने का फैसला

BSP की जालंधर लोकसभा की लीडरशिप की ओर से आज यहां पार्टी कार्यालय में की गई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में बसपा प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार, प्रदेश महासचिव तीर्थ राजपुरा, जिला इंचार्ज सुखविंदर बिट्टू, जिला प्रधान जगदीश शेरपुरी, देवराज सुमन, सीनियर नेता जगदीश दीशा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस की ओर से आम लोगों के लिए इंसाफ के दरवाजे बंद किए जा रहे हैं।

BSP: खासतौर पर दलित-पिछड़े वर्गों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और प्रशासन तक पहुंच करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

BSP : पुलिस की कार्यप्रणाली खास लोगों तक सीमित

उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने इन्हें इंसाफ देने के मामले में पूरी तरह से आंखें बंद की हुई हैं। बसपा नेताओं ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को देखकर इस तरह लगता है कि जैसे कुछ खास लोगों के काम करने तक ही पुलिस सीमित होकर रह गई है। पुलिस ने दो तरह के कानून बना रखे हैं, सत्ताधारी पक्ष के लिए और तथा विरोधी पक्ष के लिए और। जब विपक्ष का जायज काम भी नहीं करना होता तो उन्हें जानबूझ कर लटकाया जाता है और कई तरह की तकनीकी उलझनें खड़ी की जाती हैं।

BSP

BSP : इंसाफ मिलना बहुत दूर की बात

बसपा नेताओं ने यह भी कहा कि विदेश भेजने के नाम पर शहर में ही काफी लोगों के साथ ठगी हो रही है, लेकिन इस तरह के मामलों में भी लोगों को जल्द इंसाफ नहीं दिलाया जाता। पुलिस कमिश्नर को मिलना ही लोगों की पहुंच से दूर हो गया है और पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचने वाले आम लोगों को इंसाफ मिलना बहुत दूर की बात हो गई है। दफ्तर में इंसाफ के लिए पहुंचने वाले आम लोगों के हिस्से निराशा, परेशानी व धक्कों के अतिरिक्त और कुछ नहीं पड़ता।

नशा व अन्य बुराइयों के मामले भी शहर में ज्यों के त्यों बने हुए हैं। इसके अलावा प्रशासन का रवैया बसपा विरोधी भी है। बसपा वर्करों से संबंधित मामलों को जानबूझ कर लंबित किया जाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

BSP : प्रदर्शन करने का फैसला

इन सभी मामलों के मद्देनजर बसपा की ओर से पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है। बैठक में बसपा नेेता मास्टर हरजिंदर कोटकलां, पाला कैंट, हरमेश खुरला किंगरा, मंगत सिंह मैंटी, मैडम सतनाम कौर, मनजीत सिधवां स्टेशन, रोशन लाल, दविंदर जक्खू, खुशी राम सरपंच, शादी लाल, कमल बादशाहपुर, हंसराज सिद्धू, अशोक सईपुरिया, राणा तलवण, रणजीत कुमार, बब्बू बाठ आदि भी मौजूद थे।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

Earthquake : जालंधर सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे

COMMISSIONER JALANDHAR मंडल दफ्तर में कैंटीन की बोली 15 अप्रैल को

BANKHANDI ASHRAM : बाबा बनखंडी महात्यागी चैरीटेबल ने हनुमान जयंती मनाई

पंजाब -चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित, सुरक्षा एजेंसियां फेल: PARGAT SINGH

अधिकारों के लिए मुस्लिम समाज को सियासत व शिक्षा में आगे आना होगा : AKHTAR SALMANI

TAGGED:BSP. BJPMAYAWATI BSP
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Sugar free meal
Food & Travel

Sugar free meal : ट्रेन में मिलेगा शुगर-फ्री और जैन भोजन

The Telescope Times The Telescope Times August 29, 2024
CYBERSECURITY को मजबूत करने के लिए बनेंगे सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर : अरोड़ा
Air India Express ने MASS LEAVE वाले 30 कर्मचारी निकाले, 270 को Ultimatum
TMC – PM को पहले आईना देखना चाहिए – Election 2024
Sunil Jakhar के BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफे की चर्चा!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?