जालंधर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA ) जालंधर ने आज लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस मौके के लिए एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन और अन्य पदाधिकारियों ने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर रखी थीं। सभी एडवोकेट के चैम्बर में जाकर उनको आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम लगभग 12 बजे शुरू हो गया। इसके बाद एडवोकेट ने जुटना शुरू कर दिया। सबसे पहले लोहड़ी जलाई गई। लोहड़ी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज NIRBHOW SINGH GILL, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जसविंदर सिंह, जज रजनीश गर्ग, जज तरनतारन सिंह बिंद्रा, रिटायर्ड सेशन जज और लोक अदालत के परमानेंट जज जगदीप सिंह कम्बोज आदि ने जलाई।
कुछ एडवोकेट्स ने कल्चरल प्रोग्राम भी तैयार किया था। उन्होंने उसकी मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद सबने मिलकर लंच किया।

इस मौके पर एडवोकेट अमीना आज़ाद, मोहम्मद रफ़ीक, सतबीर सिंह, राम सिंह, कपिल बत्रा, तेजिंदर सिंह धालीवाल, परषोतम सिंह, संगीता रानी सोनी, हरप्रीत सिंह, रीमा चाँद, प्रितपाल सिंह, तरसेम सिंह, गुरचरण सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, नेहा चीमा, सिमरन, बलराज सिंह, दीपक मलिक, गगनदीप नरूला, मोहित शर्मा, नवजोत कौर, पायल, रिभव चड्ढा, सिमरन कौर, विकास थापर आदि मौजूद रहे।
रिटायर्ड लेबर कमिश्नर और एडवोकेट इंदरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम एडवोकेट्स कम्मुनिटी को एक-दूसरे को जानने का मौका देते हैं। आपस में सद्भाव बढ़ाते हैं।