By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: DUMP TRUMP को हटाने की मांग; पूरे अमेरिका में लोग सड़कों पर, ‘नो किंग्स’ रैलियों में लाखों लोग
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > International > DUMP TRUMP को हटाने की मांग; पूरे अमेरिका में लोग सड़कों पर, ‘नो किंग्स’ रैलियों में लाखों लोग
DUMP TRUMP
International

DUMP TRUMP को हटाने की मांग; पूरे अमेरिका में लोग सड़कों पर, ‘नो किंग्स’ रैलियों में लाखों लोग

The Telescope Times
Last updated: March 29, 2026 4:16 pm
The Telescope Times Published March 29, 2026
Share
DUMP TRUMP
SHARE

न्यूयॉर्क।DUMP TRUMP : अमेरिका के लोग ट्रम्प के खिलाफ सड़कों पर उतर ए हैं। कई शहरों में ट्रंप प्रशासन के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह सब ‘नो किंग्स’ रैलियों के तहत हो रहा है। इनमें पहले भी लाखों की संख्या में लोग शामिल हो चुके हैं। रैलियों में राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने और उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की जा रही है। लोगों ने बैनर पकड़ रखे हैं।

आयोजकों का कहना है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लागू की गई नीतियों का विरोध कर रहे हैं, जिनमें ईरान के साथ जंग, सख्त संघीय इमिग्रेशन कानून और बढ़ती महंगाई शामिल हैं। विदेशों में रह रहे अमेरिकी प्रवासी भी विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। पेरिस, लंदन और लिस्बन में कई लोग ऐसे पोस्टर थामे दिखाई दिए जिनमें राष्ट्रपति को ‘फासीवादी’ और ‘युद्ध अपराधी’ बताया गया था।

आयोजकों ने कहा, “ट्रंप हम पर एक निरंकुश शासक की तरह राज करना चाहते हैं लेकिन यह अमेरिका है और यहाँ पर सत्ता जनता के हाथों में होती है, न कि उन लोगों या उनके अरबपति साथियों के हाथों में है जो ख़ुद को राजा समझते हैं। “

व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने इन विरोध प्रदर्शनों को “ट्रंप डिरेंजमेंट थेरेपी सेशन” (ट्रंप-विरोधी मानसिक इलाज) करार दिया और कहा कि “इनकी परवाह सिर्फ़ वे रिपोर्टर करते हैं, जिन्हें यह कवर करने के लिए पैसे मिलते हैं। “

हॉवेल जैसे शहर में भी लोग गुस्से में हैं जहाँ की आबादी सिर्फ़ दस हज़ार के आस-पास है। सेना के कई अफसर भी खफा हैं।

राजनीतिक दुश्मनों पर मुक़दमा

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रशासन के शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारियों से अपने कथित राजनीतिक दुश्मनों पर मुक़दमा चलाने के लिए भी कहा है।

दूसरी तरफ राष्ट्रपति का कहना है कि संकट में घिरे देश को फिर से बनाने के लिए उनके ये कदम ज़रूरी हैं और उन्होंने उन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है कि वे एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

उन्होंने इन आरोपों को ‘हिस्टीरिकल’ (बेतुका) बताया है। अक्तूबर में फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “वे मुझे राजा कह रहे हैं। मैं राजा नहीं हूँ। “

DUMP TRUMP

लेकिन आलोचकों ने चेतावनी दी है कि उनके प्रशासन के कुछ क़दम असंवैधानिक हैं और अमेरिकी लोकतंत्र के लिए ख़तरा हैं।

न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में भी हज़ारों लोग जमा हुए और मैनहैटन के मिडटाउन इलाक़े से होते हुए मार्च निकाला। यहाँ कई सड़कों को बंद करना पड़ा।

शांतिपूर्वक विरोध, फिर भी नेशनल गॉर्ड तैनात

पूरे दिन, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी और लॉस एंजेलिस सहित अमेरिका के लगभग हर बड़े शहर में प्रदर्शन हुए.

राजधानी वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन की सड़कों पर पूरे दोपहर रैलियाँ होती रहीं, जिसमें लोगों की भारी भीड़ प्रदर्शन कर रही थी. प्रदर्शनकारियों से लिंकन मेमोरियल की सीढ़ियों पर कतारें लग गईं और नेशनल मॉल खचाखच भर गया.

अक्तूबर में हुई रैली के बारे में न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि शहर के सभी पाँचों इलाक़ों में एक लाख से ज़्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। इससे पहले की ‘नो किंग्स’ रैली में पूरे देश से लगभग 70 लाख लोग जमा हुए थे। लोग हालाँकि शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं फिर भी नेशनल गॉर्ड तैनात किए गए हैं।

मालूम हो जनवरी 2025 में व्हाइट हाउस लौटने के बाद से, ट्रंप ने राष्ट्रपति की शक्तियों का दायरा बढ़ा दिया है। वो कई ऐसे फैसले ले चुके जो जनता के गले नहीं उत्तर रहे। इज़राइल के साथ मिल ईरान पर हमला करने पर लोग खफा हैं और कह रहे कि इसकी ज़रूरत नहीं थी।

उन्होंने गवर्नरों की आपत्तियों के बावजूद अमेरिकी शहरों में नेशनल गार्ड के सैनिकों को तैनात किया है। कई और मोर्चों पर भी उनका विरोध हो रहा।

You Might Also Like

PAKISTAN MOST POLLUTED, हम भी पीछे नहीं; लोनी, गाजियाबाद, दिल्ली ने जिताया

Air Canada का जहाज New York में जमीन पर गाड़ी से टकराया, 5 लोगों की हालत गंभीर

35 साल के Balen Shah अब नेपाल के PM, रैपर से नेता बने हैं RSP के बालेंद्र

Khamenei की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने US कॉन्सुलेट पर धावा बोला, टैंकर पर हमला, 15 भारतीय फंसे

Iran conflicts : मुंबई-दिल्ली एयरपोर्ट पर 225 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल

TAGGED:DUMP TRUMPNO KINGS PROTESTRALLY IN US
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Nupur Sheoran
Sports & Stars

Nupur Sheoran : हरियाणा की नूपुर ने रूस ओलिंपिक में जीता मैडल

The Telescope Times The Telescope Times June 24, 2024
Diwali 2024, छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा
तकिये के नीचे Mobile नींद और दिमाग दोनों को लग सकता है झटका!
Masculinity Taunts : मर्दानगी को लेकर ताने देती थी, पति ने मुँह पर एसिड फेंका
Parliament Session संसद का विशेष सत्र 24 से 3 जुलाई तक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?