करतारपुर। EID का त्यौहार यहाँ शानदार तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे पूर्व विधायक व जनता कॉलेज के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह का स्वागत पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी, चेयरमैन हाशिम अल्वी व मुतवली कय्यूम अहमद के ने किया।
चौधरी सुरेंद्र सिंह ने नमाजियों को EID की मुबारकबाद पेश की और आपस में सभी के साथ एकता और मिलजुल कर रहने का सन्देश दिया। अख्तर सलमानी ने कहा कि मिलजुल कर रहना और सभी त्योहार इकट्ठे होकर मानना हमारे देश की शान है।
उन्होंने कहा कि हमने अपने बुजुर्गों से गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखना सीखा है इस तहजीब को आगे बढ़ाते रहना है।
नमाजी कटनी गेट पुरानी जामा मस्जिद में EID की नमाज पढ़ने पहुंचे। मस्जिद कमेटी ने सभी के इस्तकबाल का इंतजाम किया था मस्जिद के इमाम इमाम मुनव्वर हुसैन ने नमाज पढ़ाई और अपने शहर व पंजाब देश व दुनिया के लिए इस पवित्र त्यौहार पर खुदा से दुआएं कीं।

मस्जिद कमेटी ने सभी नमाजियों के लिए खीर का इंतजाम किया और सभी नमाजियों को मिठाई भी तक्सीम की।
इस अवसर पर जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया के पंजाब प्रधान अब्दुल रहमान सलमानी, इमाम मनववर हुसैन, मुस्तकीम अहमद प्रधान, शाकिर अहमद, शोएब अहमद, शमी अंसारी हाफिज सुलेमान साहब, सीनियर कांग्रेस लीडर भीमसेन जी, पूर्व नगर अध्यक्ष व पूर्व काउंसलर जगदीश, श्याम सुंदर, राकेश कुमार शमशाद सलमानी, इमरान अहमद आदि मौजूद रहे।





