By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Election:13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग 26 April को
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > Election:13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग 26 April को
Election
National

Election:13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग 26 April को

The Telescope Times
Last updated: May 4, 2024 11:28 pm
The Telescope Times Published April 25, 2024
Share
Election: 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग कल से
SHARE

Election 2019 में भाजपा 50, कांग्रेस 21 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं

Election: 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं, एक प्रत्याशी है थर्ड जेंडर

नई दिल्ली/चंडीगढ़/जालंधर : 2024 लोकसभा चुनाव के सेकेंड फेज में शुक्रवार, 26 अप्रैल को 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर Election होगी।

Contents
Election 2019 में भाजपा 50, कांग्रेस 21 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थींElection: 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं, एक प्रत्याशी है थर्ड जेंडरElection: 1,198 कैंडिडेट्स मैदान मेंElection: 167 कैंडिडेट्स पर हत्या, किडनैपिंग, 21 पर हेट स्पीच का मामलाElection: 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पतिTable of Contents

पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे। सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में राहुल गांधी, हेमा मालिनी, पप्पू यादव जैसे कई बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक मतदान स्थल पर वोट डाले जाएंगे। वहीं शाम के समय अगर मतदान स्थल पर वोटरों की संख्या मौजूद रही थी ऐसी स्थिति में टाइमिंग एक घंटे बढ़ा दी जाएगी।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

इस चरण में देश के 13 राज्यों के 88 सीटों पर मतदान होना है। जिसके तहत केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीट, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र (8), मध्य प्रदेश (6), बिहार (5), असम (5), पश्चिम बंगाल (3), छत्तीसगढ़ (3), जम्मू कश्मीर(1), त्रिपुरा (1), मणिपुर की 1 सीट पर मतदान होगा।

पूरे देश में अलग-अलग लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान है। RBI के हॉलिडे कैलेंडर 2024 के मुताबिक, जिन राज्यों में मतदान होना है वहां इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि कुछ शहरों में चुनाव के चलते सरकारी छुट्टी (Public Holidays) घोषित कर दिया गया है। कई राज्यों में स्कूल भी बंद रहेगा। इसके अलावा कुछ राज्यों में ऑफिस में भी छुट्टी कर दी गई है।

Election: 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में

चुनाव आयोग के मुताबिक, Election के दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने 1,192 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर रिपोर्ट तैयार की। इनमें से 21% यानी 250 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

390 यानी 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 500 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।

Election: 167 कैंडिडेट्स पर हत्या, किडनैपिंग, 21 पर हेट स्पीच का मामला

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फीसदी यानी 167 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन पर गंभीर मामले दर्ज हैं। गंभीर मामलों में हत्या, किडनैपिंग जैसे अपराध शामिल होते हैं। 3 उम्मीदवारों पर हत्या और 24 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। 25 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर रेप का मामला भी दर्ज है। वहीं, 21 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इन सीटों पर होगी वोटिंग

जिन 88 सीटों पर मतदान होना है उनके नाम इस प्रकार हैं। केरल की सभी सीटों पर मतदान होना है जिसमें पथानमथिट्टा, कोल्लम, पलक्कड़, अलाथुर, कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, इडुक्की, कोट्टायम, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम। कर्नाटक की तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार। राजस्थान की उदयपुर, बांसवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा और झालावाड़-बारा लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, अलीगढ़ और मथुरा के साथ महाराष्ट्र की अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी। मध्य प्रदेश की खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, दमोह, रीवा और होशंगाबाद। बिहार की पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और बांका। छत्तीसगढ़ की महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर। पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट। असम की दर्रांग-उदालगुरी, करीमगंज, डिफू, सिलचर और नौगांव। त्रिपुरा की त्रिपुरा ईस्ट। जम्मू-कश्मीर की जम्मू लोकसभा और मणिपुर के आउटर मणिपुर में वोट डालें जाएंगे।

केरल के 3 कैंडिडेट्स पर सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस

केरल के भाजपा अध्यक्ष और वायनाड सीट से उम्मीदवार के. सुरेंद्रन पर सबसे ज्यादा 243 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, राज्य की ही एर्नाकुलम सीट से भाजपा कैंडिडेट डॉ. के.एस. राधाकृष्णन पर 211 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर इडुक्की सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डीन कुरियाकोस पर 88 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Election: 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

ADR के मुताबिक, सेकेंड फेज में 1,192 उम्मीदवारों में से 390 यानी 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपए है। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण नागोराव पाटिल के पास कुल संपत्ति 500 रुपए है। केरल के कासरगोड़ से राजेश्वरी केआर ने 1000 रुपए और महाराष्ट्र के अमरावती से पृथ्वीसम्राट मुकींद्राव दीपवंश ने 1,000 रुपए की कुल संपत्ति घोषित की है।

तिरुवनंतपुरम सीट पर तीन बार से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया है। राजीव 2006 से राज्यसभा के सदस्य हैं। 2018 में उन्हें तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुना गया और 2021 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। उनका पैतृक घर त्रिशूर जिले में है, हालांकि उनका जन्म अहमदाबाद में हुआ था।

शशि थरूर करीब 29 साल तक UN में काम कर चुके हैं। भारत सरकार ने शशि का नाम UN महासचिव पद के लिए रखा था। चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने UN से इस्तीफा दे दिया और 2009 में राजनीति में आ गए। वे मनमोहन सिंह सरकार में विदेश राज्य मंत्री और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रहे हैं।

कोटा से भाजपा के उम्मीदवार 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला हैं। वे पिछले दो बार से जीत रहे हैं। इससे पहले कोटा दक्षिण से तीन बार विधायक भी रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने दो बार भाजपा विधायक रहे प्रह्लाद गुंजल को उतारा है। वे 21 मार्च को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वसुंधरा राजे के करीबी गुंजल कोटा-बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर वे कांग्रेस में आ गए।

भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। वे पिछले दो बार से जीतते आ रहे हैं। यहां की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा है। जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह नगर है। वे यहां से पांच बार सांसद रहे हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में उनके बेटे वैभव यहां से हार गए थे। कांग्रेस ने इस सीट पर करण सिंह उचियारड़ा को उतारा है। वे राज राजेश्वरी आशापूर्णा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। वे जोधपुर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बाड़मेर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी मैदान में हैं। वे 2019 में यहां से पहली बार संसद पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस ने उम्मेद राम बेनीवाल को टिकट दिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल के करीबी रहे उम्मेद राम बेनीवाल करीब 1 महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। तीसरी ओर रविंद्र सिंह भाटी भी निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं।

भाजपा ने मेरठ सीट से अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। ‘रामायण’ सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण को तीन बार से सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सपा की ओर से सुनीता वर्मा को मैदान में उतारा गया है। वे पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं। दो बार टिकट बदलने के बाद सपा ने इन्हें फाइनल किया। इनमें से एक सरधना से विधायक अतुल प्रधान नामांकन तक दाखिल कर चुके थे। नामांकन के आखिरी दिन टिकट बदलकर सुनीता को दिया गया।

मथुरा से दो बार की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी को भाजपा ने तीसरी बार टिकट दिया है। स्थानीय संगठन और जनता की नाराजगी के बावजूद पार्टी ने यह कदम उठाया है। वहीं, बसपा ने कमलकांत उपमन्यु का टिकट बदलकर सुरेश सिंह को टिकट दिया है। सुरेश जांच एजेंसी ED के डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं और कुछ दिन CBI में भी तैनात रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में काफी मजबूत पकड़ रही है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे सुरेश 2014 से ही भाजपा का टिकट मांग रहे थे। 2014 के चुनाव में उनकी टिकट कट गई थी।

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़: इस सीट पर 1999 से ही भाजपा का कब्जा है। सिर्फ 2007 में उपचुनाव के बाद कांग्रेस के देवव्रत सिंह 2 साल सांसद रहे। कांग्रेस ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यहां से उतारा है। यूथ कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले भूपेश पाटन से पांच बार के विधायक हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

वहीं, भाजपा ने वर्तमान सांसद संतोष पांडे को दोबारा टिकट दिया हैे। 2019 में इन्हें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे और तत्कालीन सांसद अभिषेक सिंह का टिकट काटकर मौका दिया गया था।

भाजपा ने टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को उतारा है। वे छह बार सांसद रह चुके हैं। 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई सीट पर खटीक लगातार जीतते आ रहे हैं। यह सीट बुंदेलखंड में आती है और पूरे टीकमगढ़, निमाड़ जिले समेत छतरपुर का भी कुछ हिस्सा आता है।

कांग्रेस ने यहां से पंकज अहिरवार को उतारा है। वे एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने जतारा से टिकट मांगा था लेकिन कांग्रेस ने किरण अहिरवार पर भरोसा जताया था। इसके चलते नाराज चल रहे पंकज को पार्टी ने बड़ा मौका दिया है।

Election

Election: पूर्णिया, बिहार

बिहार की इस सीट पर कांग्रेस में अपनी पार्टी विलय कर चुके राजेश रंजन यानी पप्पू यादव निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। कारण यह है कि ये सीट गठबंधन के तहत लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में चली गई। दूसरी तरफ RJD ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) छोड़कर आईं बीमा भारती को मैदान में उतारा है। वहीं, NDA खेमे से JDU ने दो बार से जीत रहे सांसद संतोष कुमार कुशवाहा फिर से टिकट दिया है।

Election: मांड्या, कर्नाटक

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) के साथ भाजपा गठबंधन में है। यह सीट JDS के खाते में गई है। लिहाजा JDS के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में इसी सीट से उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी चुनाव हार गए थे। तब भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमालाथा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने यहां से वेंकटरमणे गौड़ा (स्टार चंद्रू) को टिकट दिया है। वे पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं और दूसरे चरण के चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके भाई गौरीबिदानूर सीट से निर्दलीय विधायक हैं।

Election: बेंगलुरु उत्तर, कर्नाटक

इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में मंत्री रहे डी.वी. सदानंद गौड़ा सांसद हैं। भाजपा ने उनका टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को मैदान में उतारा है। शोभा पिछले दो चुनाव उडुपी-चिकमंगलूर लोकसभा सीट से जीत रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने IIM बेंगलुरु में प्रोफेसर रहे एम.वी. राजीव गौड़ा को उतारा है। उनके पिता राज्य विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। वे भी 2014-2020 के बीच राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग में 68.29 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 2019 के मुकाबले यह आंकड़ा 1 प्रतिशत ही कम है। 

Election

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news/

https://elections24.eci.gov.in/

Table of Contents

  • Election 2019 में भाजपा 50, कांग्रेस 21 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं
  • Election: 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं, एक प्रत्याशी है थर्ड जेंडर
  • Election: 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में
  • Election: 167 कैंडिडेट्स पर हत्या, किडनैपिंग, 21 पर हेट स्पीच का मामला
  • Election: 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

You Might Also Like

क्या दोपहिया वाहनों से वसूला जायेगा Toll Tax ? जानिए सच्चाई

VRHF प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक की

Bhushan Ramkrishna Gavai होंगे अगले CJI, लेकिन सिर्फ 6 महीने के लिए ही

Andrei Stenin Press फोटो प्रतियोगिता प्रदर्शनी के 11वें संस्करण का उद्घाटन

DRUNK GOON- शराबी नंगा होकर स्कूल में घुसा, टीचर्स से बदतमीजी

TAGGED:ELECTION 2024
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
punjab govt
MY PUNJAB

Punjab govt-चार मंत्रियों की छुट्टी, महिंदर भगत समेत 5 को मिलेगी नई जिम्मेदारी

The Telescope Times The Telescope Times September 22, 2024
DC IN CIVIL HOSPITAL: डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से निपटने की तैयारियों का जायज़ा
बंगाल के बाद ‘INDIA’ को पंजाब से एक और झटका – AAP ने कहा कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं
comedian Kunal Kamra के साथ उलझे Ola CEO, शेयर धड़ाम
Blunder : डॉक्टर ने खराब की जगह स्वस्थ किडनी निकाली, महिला की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?