Haryanvi Singer ने फायरिंग करने वाले बदमाशों को अपने पास पनाह दी
Haryanvi Singer – यमुनानगर। मोहाली में 7 फरवरी की देर रात वरियाम सिंह अस्पताल और सिटी मॉल के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीन आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात की साजिश में शामिल चार अन्य आरोपियों का नाम और प[ता बता दिया जिसके बाद उनको भी पकड़ लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणवी गीतों का लेखक व गायक विवेक उर्फ हर्ष (निवासी बुबका), करनाल निवासी अमरेंद्र, पंजाब के जिला फिरोजपुर निवासी सागीर और कैथल निवासी आदित्य शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवेक उर्फ हर्ष ने फायरिंग करने वाले बदमाशों को अपने पास पनाह दी थी और उन्हें वारदात के लिए पैसे व हथियार भी मुहैया कराए थे।
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे : ASP
एएसपी अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अमरेंद्र करनाल में हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वांछित था, जबकि सागीर मोगा में दस फरवरी को हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहा था। एएसपी के अनुसार, आरोपी किसी और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Haryanvi Singer





