By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Hoshiarpur : विकास के साथ सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए पंचायतें आगे आएं – Dr Ravjot
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > Hoshiarpur : विकास के साथ सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए पंचायतें आगे आएं – Dr Ravjot
MY PUNJAB

Hoshiarpur : विकास के साथ सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए पंचायतें आगे आएं – Dr Ravjot

The Telescope Times
Last updated: December 3, 2024 9:58 pm
The Telescope Times Published December 3, 2024
Share
Hoshiarpur
SHARE

Hoshiarpur की 1403 पंचायतों के 9314 पंच-सरपंचों को शपथ दिलाई गई

Hoshiarpur : विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं: स्थानीय निकाय मंत्री

नशे के खात्मे में पंचायतों की अग्रणी भूमिका हो: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

आपसी सद्भावना को मजबूत कर समग्र विकास सुनिश्चित करें: डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

चंडीगढ़/Hoshiarpur, 3 दिसंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज जिला Hoshiarpur की 1403 पंचायतों के 9314 पंच और सरपंचों को शपथ दिलाते हुए कहा कि पंचायतें न केवल गांवों के विकास में बल्कि सामाजिक बुराइयों के खात्मे में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Contents
Hoshiarpur की 1403 पंचायतों के 9314 पंच-सरपंचों को शपथ दिलाई गईHoshiarpur : विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं: स्थानीय निकाय मंत्रीनशे के खात्मे में पंचायतों की अग्रणी भूमिका हो: जय कृष्ण सिंह रौड़ीआपसी सद्भावना को मजबूत कर समग्र विकास सुनिश्चित करें: डॉ. राज कुमार चब्बेवालHoshiarpur : जिला प्रशासन की ओर से पंचायतों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा

स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिले की 273 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जो गांवों में आपसी भाईचारे का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पंचायतों को मजबूत करने और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों से आह्वान किया कि वे जनता द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं और गांवों की तस्वीर बदलने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पंचायतें समय पर संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर आवश्यक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएं।

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नए चुने गए सरपंचों/पंचों को बधाई देते हुए अपील की कि पंचायतें गांवों से सामाजिक बुराइयों का पूर्णतः उन्मूलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में रिकॉर्ड विकास कार्यों के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतों को पंजाब सरकार की ओर से हरसंभव मदद और सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि गांवों का समग्र विकास हो सके।

Hoshiarpur : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पंचायतों को निर्देश दिया कि वे गांवों में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ लामबंद होना समय की प्रमुख मांग है, और हर व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। पंजाब सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर है और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और गांवों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके विकास कार्यों में भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Hoshiarpur : जिला प्रशासन की ओर से पंचायतों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पंच/ सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पंचायतों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जा सके। उन्होंने शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला वासियों को बधाई दी।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने एसएसपी सुरेंदर लांबा और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवजोत सिंह, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक ब्रम शंकर जिंपा, जसवीर सिंह राजा गिल, करमबीर सिंह घुम्मण, डॉ. इशांक कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का जिला प्रशासन की ओर से सम्मान किया।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, जिला परिषद के चेयरमैन देव राज, पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी, गऊ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल सिंह चेची, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन हरमिंदर बख्शी, मुकेरियां से आप पार्टी के हल्का इंचार्ज गुरधियान सिंह मुल्तानी, डॉ. जतिंदर कुमार, और कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी उपस्थित थे।

Hoshiarpur

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

PUNJAB WEATHER UPDATE : इस बार मार्च में ही पड़ेगी भयंकर गर्मी, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा

IAS Transfer: 2 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला

PUNJAB POLICE : देखें कौन से 3 DSP को किया प्रमोट

SKM – मोदी सरकार ने किया अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनियों के सामने “आत्मसमर्पण”

Improvement Trust जालंधर द्वारा आवासीय वाणिज्यिक संपत्तियों की ई-नीलामी से बोली

TAGGED:hoshiarpur
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
School Principle
Crime & Law

School Principle पर गोली चली

The Telescope Times The Telescope Times October 14, 2024
Demonetisation was a way to convert black money to white : Justice Nagarathna
WEATHER UPDATE-पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश, पढ़ें कब
Microsoft Co-Founder बिल गेट्स ने ओडिशा के भुवनेश्वर में मां मंगला बस्ती का दौरा किया
विक्की कौशल Instagram’s Official Account द्वारा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?