जालंधर /जयपुर -JLF 2026 : जयपुर लिटरेचर फेस्ट 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें बड़ी किताबों पर बात होती है। अहम मुद्दों पर लिखी गई किताबें चर्चा का हिस्सा होती हैं। हाशिये पर रह गए लोग मंच पर मंथन का कारण बनते हैं। देश दुनिया में आ रहे बड़े बदलाव और उनसे समाधान निकलेंगे या फिर तबाही इस बात पर खुल कर बहस होती है। युवा बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं।
आने वाले इस JLF 2026 फेस्टिवल की झलकियाँ जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की गईं। वेदांता द्वारा प्रस्तुत और Teamwork Arts द्वारा आयोजित यह उत्सव बीते करीब दो दशकों से साहित्य, संवाद और विचार-विमर्श का एक बड़ा वैश्विक मंच बना हुआ है।

जालंधर के लिए यह JLF हमेशा याद रहेगा। कारण इस शहर के पत्रकार और लेखक देसराज काली ने कई बार इसमें भाग लिया और दलित की हालत जैसे मुद्दों को शशि थरूर के साथ साँझा किया। लोग उनको ध्यान से सुनते थे। उनके वीडिओज़ YOU TUBE पर देखे जा सकते हैं।
इस बार के मंच पर जावेद अख्तर, सुधा मूर्ति, स्टीफन फ्राय, टिम बर्नर्स-ली, किरण देसाई, वीर दास, विश्वनाथन आनंद, जिमी वेल्स, डी. वाई. चंद्रचूड़, अनुराधा रॉय सहित अनेक प्रतिष्ठित नाम विचार साझा करेंगे।





