Laghu Udhyog : महापौर विनीत धीर ने किया उद्धघाटन, स्वयंसिद्धा आयाम प्रमुख अंजू सिंह ने की अध्यक्षता
नारी शक्ति जागरण व स्वयं को सिद्ध करने का सार्थक प्रयास है प्रदर्शनी- सीमा धूमल
जालंधर, 2 अगस्त (Geeta Verma )- लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की 2 दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी आज स्थानीय होटल में शुरू हुई। उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारतीं पंजाब की इंचार्ज श्रीमती सीमा धूमल ने बताया कि देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश का सबसे बड़े उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, रोजगार सृजन, जागरूकता व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए सार्थक भूमिका निभाई जा रही है।
प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रात के आठ बजे

सीमा धूमल ने बताया कि इसी क्रम में पंजाब प्रदेश में एक नई पहल करते हुए जालंधर में दूसरी दो दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। राखी उत्सव और जीवनशैली को समर्पित उक्त प्रदर्शनी नारी सशक्तिकरण, नारी वंदन के लिए बिना किसी सरकारी अनुदान के आयोजित की जा रही है।
- विभिन्न उद्योगों से सबंधित 36 स्टाल शामिल
उक्त प्रदर्शनी का उदघाटन महापौर विनीत धीर ने व स्वयंसिद्धा आयाम की राष्ट्रीय प्रमुख अंजू सिंह ने अध्यक्षता की। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी में पंजाब, हिमाचल और राजस्थान की महिला उद्यमियों के विभिन्न उद्योगों से सबंधित 36 स्टाल शामिल है। दर्शको का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। दोनों दिन प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रात के आठ बजे तक रहेगा।
ऐसे आयोजन अधिकाधिक होने चाहिए : Mayor Vaneet Dhir
महापौर विनीत धीर कहा कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की आयोजक सीमा धूमल व उनकी टीम बधाई की पात्र है। ऐसे आयोजन अधिकाधिक होने चाहिए। इससे नारी सशक्तिकरण उनके रोजगार सृजन के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धीर ने प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पुर्व संगठन मंत्र व पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन के पश्चात लघु उद्योग भारती पंजाब की उपाध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल ने लघु उद्योग भारती का परिचय देते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों,पदाधिकारियों व गणमान्य का स्वागत भारतीय संस्कृति के अनुरूप केसर का तिलक लगा कर व तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया ।
कर्नल अनिल सहगल व अन्य गणमान्य उपस्थित

उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारतीं मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ पंजाब की संयोजक अमरदीप शेरगिल, सह संयोजक मोना मोंगिया, जिलाध्यक्ष आरती सचदेवा, महासचिव रमनप्रीत जज, संयुक्त महासचिव नीतू नंदा, पल्लवी ठाकुर, सचिव प्रो. दीपिका राठौर, प्रीति सेठी, कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर संयुक्त कोषाध्यक्ष रूही बुद्धिराजा, प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप मोंगिया, महासचिव विवेक राठौर, कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक सेठी, पंकज गौतम, अनुज कपूर, उत्तम चड्डा, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रो कंवर सरताज ( पार्षद), सविता ठाकुर, डॉ अवनीप दयोरा, कर्नल अनिल सहगल व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय स्वयंसिद्धा आयाम प्रमुख अंजू सिंह ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं उनके क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती की सहभागिता स्टार्टअप स्वयं सहायता समूह व उद्योगों से संबंधित वर्तमान नीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन

मालूम हो इस प्रदर्शनी से जहां लोग जब भारतीय महिला प्रकोष्ठ को नहीं पहचान मिली है वहीं प्रदर्शनी में शामिल महिला उद्यमियों का भी उत्साहवर्धन हुआ है। राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रात कार्यवाहिका करिश्मा कपूर, प्रांत संपर्क प्रमुख अमिता गर्ग, महानगर शारीरिक प्रमुख अनिता कौशल, धार्मिक प्रमुख रेणु खन्ना ने भी महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।