PARGAT SINGH : चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर और पंजाब में थाने पर बम हमले की निंदा
चंडीगढ़, 2 अप्रैल, 2026
PARGAT SINGH पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक ने चंडीगढ़ में भाजपा के दफ्तर पर हुए बम अटैक के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण वहां की पुलिस और सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में वहां अटैक होना सुरक्षा एजेंसियों की अफसलता को दिखाती है। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ दोनों ही जगह की कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस तरह सरकारों का कोई ध्यान नहीं है।
PARGAT SINGH ने कहा कि पंजाब में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब दो-तीन जगह पर गोलियां न चलती हों और हत्याएं न होती हों। अब तो थानों और राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों पर बम अटैक होने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में 10 अटैक हो चुके हैं। पंजाब बॉर्डर स्टेट होने के कारण यहां खतरा ज्यादा रहता है। उसके बावजूद सरकारें इस तरफ गंभीरता नहीं दिखा रही है। केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों के पास भी हमलों को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। वह भी इसमें फेल साबित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। क्योंकि पंजाब पहले ही पुलिस स्टेट बन चुका है और लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिर्फ अपनी राजनीति सोशल मीडिया पर ही चमकाने में व्यस्त हैं। वह सिर्फ दिखाने की राजनीति कर रहे हैं। उनको पंजाब के हित में जाग जाना चाहिए और लोगों को सुरक्षा के लिए सख्त फैसला लेने चाहिए।





