By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: PARKASH UTSAV : सतिगुरू रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव समागमों की तैयारियां शुरू
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Society & Culture > PARKASH UTSAV : सतिगुरू रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव समागमों की तैयारियां शुरू
PARKASH UTSAV
Society & Culture

PARKASH UTSAV : सतिगुरू रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव समागमों की तैयारियां शुरू

The Telescope Times
Last updated: January 8, 2026 10:35 pm
The Telescope Times Published January 8, 2026
Share
PARKASH UTSAV
SHARE

PARKASH UTSAV: प्रशासन की धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

जालंधर, 8 जनवरी : PARKASH UTSAV-

जिला प्रशासन जालंधर द्वारा सतिगुरू रविदास महाराज जी के PARKASH UTSAV/ प्रकाश उत्सव समागमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर पंजाब सफाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और स्टीफन क्लेयर विशेष रूप से मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सतिगुरू रविदास महाराज जी के 1 फरवरी को प्रकाश दिवस और 31 जनवरी को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा उचित ढंग से इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने समागमों को निर्विघ्न और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए।

उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यक्तिगत तौर पर पूरे प्रबंधों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि समागमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन PARKASH UTSAV/ प्रकाश उत्सव समागमों के सुचारू प्रबंधों के अलावा शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है।

PARKASH UTSAV MEETING

डा. अग्रवाल ने शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग को पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों समेत आवश्यक संख्या में पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ट्रैफिक के वैकल्पिक रूट, वाहनों की उचित पार्किंग भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आवागमन के रूटों संबंधी व्यापक योजना पहले ही तैयार करके इस संबंधी लोगों को अवगत करवाया जाए, ताकि लोग बदले गए आवागमन के रूटों से अच्छी तरह परिचित हो सकें।

डा. अग्रवाल ने नगर निगम जालंधर को शोभा यात्रा के रूट पर साफ-सफाई, चौकों की सजावट, मोबाइल टॉयलेट्स के अलावा पीने का साफ पानी, फायर टेंडर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग को शोभा यात्रा के दौरान दवाइयां और एम्बुलेंसें समेत मेडिकल टीमों की तैनाती करने की हिदायत की। उन्होंने पावरकॉम के अधिकारियों को समागमों के दौरान निर्विघ्न बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तत्परता से निभाने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

PARKASH UTSAV MEETING

पंजाब सफाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सतिगुरू रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव समागमों को पूरी श्रद्धा से मनाया जाएगा, जिसके लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश उत्सव समागमों और शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद के मद्देनजर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी, डीसीपी मनप्रीत सिंह, एसडीएम रणदीप सिंह हीर और एसडीएम शायरी मलहोत्रा, सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, सहायक कमिश्नर (ज) रोहित जिंदल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे।

You Might Also Like

QURAN MUKAMMAL : 10 रोजा तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल, दुनिया में शांति के लिए दुआ

Somnath Jyotirling 2 मार्च को जालंधर में, दर्शन के लिए ऑनलाइन टोकन लेना होगा

HARINDERJIT SINGH रिटायर्ड SP ने संगत के लिए लगाया Medical Camp, 3 दिन चलेगा

Satguru Ravidas जी की 650वीं जयंती कार्यक्रमों की तैयारी के लिए यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट (बेल्जियम) में खास मीटिंग -बाघा

Nari Shakti Vandan समारोह में प्रिंसिपल अमर ज्योति शर्मा को ‘शक्ति सम्मान’

TAGGED:GURU RAVIDASS JI MAHARAJPARKASJH UTSAV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
national award
Art & Cinema

Shah Rukh, Rani Mukerji, Vikrant Massey won National Award 2025

The Telescope Times The Telescope Times August 1, 2025
DRUNK GOON- शराबी नंगा होकर स्कूल में घुसा, टीचर्स से बदतमीजी
S.D. Phullarwan School के खिलाड़ी छाए
GUN IN SCHOOL BAG -नर्सरी का बच्चा स्कूल बैग में बन्दूक लाया, गोली चली
Baba Siddique murder : शूटरों द्वारा हिरासत में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?