Rasgulla fight : लड़की वालों ने दहेज़ का केस दर्ज करवाया
बौद्ध गया। Rasgulla fight : आपने पंचायत सीरीज देखी होगी। एक दूल्हा सचिव की कुर्सी के लिए अड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ बिहार में। अब मामला शादी का हो और नाक कट जाये वो भी सिर्फ रसगुल्ले के लिए तो बात ठीक नहीं। यहाँ बौद्ध गया में एक शादी के खूब चर्चे हैं क्योंकि बात पुलिस तक पहुँच गई है।
जानकारी के अनुसार सब कुछ ठीक हो रहा था। रोटी शुरू हुई तो शादी की दावत में रसगुल्ले कम पड़ गए। रसगुल्ले लूटने की दौड़ में किसी को मिला किसी को नहीं मिला। लड़के वालों में से कुछ ने बोलना शुरू कर दिया कि काहे की शादी रसगुल्ला ही नहीं है। गल्ली गलौच शुरू हुआ तो कुछ ने एक -दूसरे को मारना शुरू कर दिया। रोटी खाने के लिए हॉल में प्लास्टिक की कुर्सियां लगीं थीं। फिर दोनों तरफ से मुक्के लात के बाद वो भी चलायीं गईं। खाना बिखर गया और शादी के रंग में भंग पड़ गया।

Rasgulla fight : FIR LODGED
इसके बाद शादी का यह बड़ा मुद्दा पहुंचा पुलिस और वहाँ लड़के वालों पर दहेज़ का केस दर्ज हुआ। पुलिस को घटना का वीडिओ हॉल से मिल गया है जिसमें मुक्के लात चलते दिख रहे हैं।





