By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Sachkhand Ballan : श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर में साथ पढ़ सकेंगे 500 विद्यार्थी : चीमा
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Popular Post > Sachkhand Ballan : श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर में साथ पढ़ सकेंगे 500 विद्यार्थी : चीमा
Sachkhand Ballan : श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर में साथ पढ़ सकेंगे 500 विद्यार्थी : चीमा
Popular Post

Sachkhand Ballan : श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर में साथ पढ़ सकेंगे 500 विद्यार्थी : चीमा

The Telescope Times
Last updated: March 21, 2026 12:25 am
The Telescope Times Published March 20, 2026
Share
Sachkhand Ballan : श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर में साथ पढ़ सकेंगे 500 विद्यार्थी : चीमा
SHARE

वित्त मंत्री ने प्रोजेक्ट के नक्शों की समीक्षा के लिए डेरा सच्चखंड बल्लां का दौरा किया

जालंधर / चंडीगढ़ , 20 मार्च 2026 Sachkhand Ballan : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि जालंधर जिले के डेरा सच्चखंड बल्लां के निकट बनने वाले ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन सेंटर’ का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इसका आधिकारिक नक्शा (लेआउट प्लान) तैयार हो गया है। यह घोषणा उन्होंने डेरा सच्चखंड बल्लां के दौरे के दौरान की। यहाँ उन्होंने प्रस्तावित नक्शे की समीक्षा की और प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा भी लिया।

Contents
वित्त मंत्री ने प्रोजेक्ट के नक्शों की समीक्षा के लिए डेरा सच्चखंड बल्लां का दौरा कियाटीचर्स के रहने का इंतज़ाम होगा, खेल के मैदान भी

चीमा ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार ने गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 10.50 एकड़ जमीन का कब्जा ले लिया है। लेआउट प्लान को Sachkhand Ballan डेरे के मुखिया संत निरंजन दास जी द्वारा औपचारिक सहमति दे दी गई है।

सेंटर में विशेष इंटरप्रिटेशन हॉल, हॉस्टल और आधुनिक सुविधायें मिलेंगी

उन्होंने कहा, “टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी ताकि प्रोजेक्ट का निर्माण औपचारिक रूप से शुरू किया जा सके। यह केंद्र शिक्षा और आध्यात्मिक शोध के लिए एक व्यापक हब के रूप में तैयार किया जाएगा। इस केंद्र में आधुनिक क्लासरूमों से युक्त एक प्रशासनिक ब्लॉक, एक समर्पित लाइब्रेरी और विशेष कोचिंग सुविधाएं होंगी, जहां 500 विद्यार्थी एक साथ गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा, श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन से संबंधित सामग्री और वस्तुओं की प्रदर्शनी के लिए एक विशेष ‘गुरु रविदास बाणी इंटरप्रिटेशन हॉल’ भी बनाया जाएगा।”

टीचर्स के रहने का इंतज़ाम होगा, खेल के मैदान भी

Sachkhand Ballan : DC HIMANSHU AGGARWALL TOO WAS IN TEAM.

Sachkhand Ballan प्रोजेक्ट के विस्तृत दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कैंपस में रिहायश और मनोरंजन की भी पूरी सुविधाएं होंगी। उन्होंने बताया, “कैंपस में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, शिक्षकों के लिए आवासीय क्वार्टर, एक कैंटीन और वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल के विशेष मैदान भी शामिल होंगे।”

इस पहल की महत्वता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा, “पंजाब सरकार गुरु जी की आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने और उसे प्रफुल्लित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह विश्व स्तरीय स्टडी सेंटर आने वाली पीढ़ियों को पवित्र बाणी से जोड़ने और इस संदेश को विश्व स्तर पर ले जाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

वित्त मंत्री के साथ विधायक बलकार सिंह, विधायक इंदरजीत कौर मान, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रिंसिपल प्रेम कुमार, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, ‘आप’ नेता दिनेश ढल्ल, राजविंदर कौर थियाड़ा आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

Bihari Chaiwala – बोरियों के नीचे सोने वाला अमेरिका में बेच रहा 800 रु. कप चाय

Instagram Followers की दौड़ में Modi सबसे आगे, 100 Million का आंकड़ा पार

संत निरंजन दास जी द्वारा “तू ही मेरी आस गुरु” भजन रिलीज़

AMARNATH YATRA 2025 के लिए करवाएं तत्काल बुकिंग

Pre-bite vaccination -पालतू कुत्तों के मालिकों को भी लगवाना होगा टीका, आदेश जारी

TAGGED:HARPAL CHEEMASachkhand BallanSHRI GURU RAVIDASS STUDY CENTRE
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
ITIs PUNJAB
MY PUNJAB

ITIs PUNJAB में दाखिलों में 25 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

The Telescope Times The Telescope Times October 1, 2024
Vote गणना केंद्रों के 200 मीटर के घेरे में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी
NOISE POLLUTION : रात दस बजे के बाद शोर करने वालों की खैर नहीं -कमिश्नर
गलत तरीके से अमेरिका भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2 और FIR
होशियारपुर से बड़ी खबर : छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से मार डाला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?