SDP
जालंधर। SDP Girls Sr Sec School एस.डी. फुल्लरवान सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जी.जी.डी.एस.डी. मॉडल को-एड स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षिकाओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुई। इसके पश्चात मनोरंजन के लिए तम्बोला गेम, म्यूजिकल चेयर, फन डांस / डांस प्रतियोगिता, रैंप वॉक (स्माइल एंड स्टाइल)का आयोजन किया गया। खेल के दौरान विजेताओं को छोटे-छोटे उपहार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षिकाएँ अपने घर से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लेकर आईं। इन व्यंजनों में मीठे और नमकीन दोनों प्रकार के पकवान शामिल थे। सभी ने मिलकर इन व्यंजनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अमरज्योति शर्मा ने शिक्षिकाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और महिलाओं की भूमिका व योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
SDP





