Nari Shakti Vandan : प्रबंधन द्वारा सामर्थ्य पर जताया गया विश्वास
जालंधर। नारी शक्ति वंदन समारोह के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा प्रिंसिपल अमर ज्योति शर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति निरंतर सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया।
अमर ज्योति शर्मा एसडी फुल्लरवान सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडो वाली रोड में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं।
इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रिंसिपल अमर ज्योति शर्मा ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए अत्यंत आभारी हैं। उन्होंने परिषद के अध्यक्ष एवं प्रबंधन के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रबंधन द्वारा उनके सामर्थ्य पर जताया गया विश्वास और हर अवसर पर मिला मार्गदर्शन ही उनकी प्रेरणा का स्रोत रहा है।
समारोह के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी निर्णायक भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
Nari Shakti Vandan





