Punjab : समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी
दोराहा। PUNJAB NEWS-शताब्दी के नीचे आने से युवक की मौत कीखबर मिली है। हादसा लुधियाना-दिल्ली रेल मार्ग पर दोराहा के समीप शनिवार हुआ। शताब्दी ट्रेन दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। शताब्दी की की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
जी.आर.पी. चौकी दोराहा के प्रभारी ए.एस.आई. हिम्मत सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस को सरहिंद नहर के पास किमी संख्या 353-2824 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक ने काली निक्कर और नीली टी-शर्ट पहन रखी थी, उम्र करीब 38/40 साल होगी और वह प्रवासी लग रहा है।
दोराहा जी.आर.पी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल खन्ना के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ मृत व्यक्ति की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है। आस पास लोगों को फोटो दिखाई जा रही है और पुलिस स्टेशनों में भी तस्वीर भेजी गई है ताकि जल्द पहचान हो सके।