By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: गलत तरीके से अमेरिका भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2 और FIR
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > गलत तरीके से अमेरिका भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2 और FIR
FIR
MY PUNJAB

गलत तरीके से अमेरिका भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2 और FIR

The Telescope Times
Last updated: February 14, 2025 3:38 pm
The Telescope Times Published February 13, 2025
Share
FIR
SHARE

शिकंजा कसा : SIT ने अब तक 10 FIR/केस दर्ज किये

होशियारपुर के जसकरण सिंह, महिंद्र सिंह, हरदेव कौर और सुजान सिंह पर केस

तरनतारन के एजेंट गिल के खिलाफ भी FIR

चंडीगढ़/जालंधर: FIR-पंजाब पुलिस ने गलत तरीके से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पुलिस इसलिए भी एक्शन मोड में है क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीय डिपोर्ट कर दिए हैं।

Contents
शिकंजा कसा : SIT ने अब तक 10 FIR/केस दर्ज कियेहोशियारपुर के जसकरण सिंह, महिंद्र सिंह, हरदेव कौर और सुजान सिंह पर केसतरनतारन के एजेंट गिल के खिलाफ भी FIRफर्जी ट्रेवल एजेंट बारे पुलिस को बताएंइमिग्रेशन सेवाएं केवल लाइसैंस प्राप्त एजेंटों से ही लें -पुलिस

इसी सिलसिले में विशेष जांच टीम (SIT) ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2 और FIR दर्ज की हैं, जिससे कुल FIR 10 हो गई है। ये नई एफ. आई. आर. उन एजेंटों के खिलाफ दर्ज की गई हैं, जिन्होंने कथित रूप से पीड़ितों को संयुक्त राज्य अमरीका में अवैध रूप से प्रवेश दिलवाने के वायदे करके धोखा दिया। प्रभावितों की ज़िन्दगी भर की कमाई चली गई है।

इस संबंध में 11 फरवरी को FIRनंबर 4 जसकरण सिंह, महिंद्र सिंह, हरदेव कौर और सुजान सिंह सभी निवासी टाहली टांडा, जिला होशियारपुर के खिलाफ दर्ज की गई है। वहीं एफ. आई. आर. नंबर 5 होशियारपुर के टांडा के एजेंट हैप्पी और तरनतारन के एजेंट गिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) और इमिग्रेशन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एन. आर. आई, होशियारपुर में दर्ज की गई है।

फर्जी ट्रेवल एजेंट बारे पुलिस को बताएं

FIR IS REGISTERED ON FAKE TRAVEL AGENTS

ए.डी.जी.पी. (NRI) प्रवीन सिन्हा के नेतृत्व में गठित एस.आई.टी. द्वारा उन डिपोर्ट किए गए लोगों की शिकायतों की जांच की जा रही है, जिन्हें ट्रैवल एजेंटों ने अमरीका में अवैध प्रवेश दिलवाने के झूठे वायदे कर धोखा दिया था। टीम द्वारा डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों के बयान दर्ज कर, धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज की जा रही हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने धोखाधड़ी करने वाले इमिग्रेशन नैटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने और नागरिकों के शोषण को समाप्त करने के लिए पंजाब पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ सांझा करें, जो इन आरोपियों को पकड़ने में मदद कर सकती हो।

ए.डी.जी.पी. (एन.आर. आई. मामलों) प्रवीन सिन्हा ने कहा कि इस धोखाधड़ी नैटवर्क को खत्म करने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, लोगों को भी इस बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि अन्य लोग ऐसे धोखेबाज इमिग्रेशन सलाहकारों का शिकार होने से बच सकें। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के सभी पिछले और मौजूदा संपर्कों की जांच की जाएगी ताकि पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इमिग्रेशन सेवाएं केवल लाइसैंस प्राप्त एजेंटों से ही लें -पुलिस

पंजाब पुलिस ने सलाह दी है कि इमिग्रेशन सेवाएं लेने वाले व्यक्ति केवल लाइसैंस प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करें और उनके प्रमाणपत्रों की पुष्टि करने के बाद ही कानूनी तरीके से विदेश जाएं। मालू हो कि 2024 के अंत में पुलिस ने बिना आवश्यक लाइसेंस के सोशल मीडिया पर अवैध विज्ञापन देकर विदेशों में नौकरियों का झांसा देने वाली 43 ट्रैवल एजैंसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन पर कार्रवाई चल रही है।

FIR AGAINST FAKE TRAVEL AGENTS

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

DPA : डिजिटल पीपल एसोसिएशन ने प्रशासन साथ मिल कोट कलां में 58वां मेगा कैंप लगाया

LPG CYLINDER महंगे, भरवाने के नए नियम भी 1 मई से लागू

Langar Sewa – Bhagat Dhanna Jatt Foundation की पहल, स्कूली बच्चों में पौष्टिक आहार वितरित

JALANDHAR NEWS : राष्ट्रीय सफ़ाई कर्मचारी संगठन ने बाबा साहेब अंबेदकर का जन्मदिन मनाया

BJP leader Amri : तिरंगे का अपमान नहीं सहन करेंगे, यह हमारी आन है

TAGGED:FIRPunjabTRAVEL AGENTS
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Vivek Ramaswamy quits US presidential race, endorses Trump -THE TELESCOPE
International

भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति बनने की दौड़ से खुद को अलग किया

The Telescope Times The Telescope Times January 16, 2024
2024 US Presidential Campaign : Trump celebrates Ron DeSantis’ decision to drop out डेसेंटिस भी दौड़ से बाहर, ट्रंप ने जश्न मनाया
Complain to DC: पूर्व पार्षद एवं आप नेता हंसराज राणा के खिलाफ लिखित शिकायत
Kidney Racket : पुलिस की तरह क्या न्यायपालिका भी है किसी तरह के दबाव में ?
Ruturaj Gaikwad बने Dhoni की जगह Chennai Super Kings के captain
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?