By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: PUNJAB: धान खरीद में 4,000 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप, लुटेरे दिल्ली के : परगट सिंह
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > PUNJAB: धान खरीद में 4,000 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप, लुटेरे दिल्ली के : परगट सिंह
PUNJAB: धान खरीद में 4,000 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप, लुटेरे दिल्ली के : परगट सिंह
MY PUNJAB

PUNJAB: धान खरीद में 4,000 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप, लुटेरे दिल्ली के : परगट सिंह

The Telescope Times
Last updated: October 25, 2026 12:17 am
The Telescope Times Published October 25, 2026
Share
PUNJAB: धान खरीद में 4,000 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप, लुटेरे दिल्ली के : परगट सिंह
SHARE

PUNJAB CONGRESS PRESIDENT ने किया कुक्कड़ पिंड की दाना मंडी का दौरा, समस्याएं सुन अफसरों को फटकार

जालंधर, 24 अक्टूबर, 2026: PUNJAB NEWS : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने गांव कुक्कड़ पिंड स्थित दाना मंडी का दौरा कर धान की खरीद और लिफ्टिंग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर धान खरीद में करीब 4,000 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब को लूटने में दिल्ली से आए लुटेरे जुटे हुए हैं।

Contents
PUNJAB CONGRESS PRESIDENT ने किया कुक्कड़ पिंड की दाना मंडी का दौरा, समस्याएं सुन अफसरों को फटकारसरकार ने एक चहेते शैलर को ठेका दिया

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शैलरों और निजी एजेंसियों के साथ प्रति बारदाना 200 रुपये का कथित सौदा किया है। सरकार की ओर से समय रहते कोई ठोस एडवांस प्लानिंग नहीं किए जाने के कारण किसानों को मंडियों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद सरदार परगट सिंह ने मौके पर ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को फोन किया और खरीद तथा लिफ्टिंग में हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। मंडियों में धान की आवक के अनुरूप खरीद और लिफ्टिंग की व्यवस्था नहीं की गई, जिसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।

सरकार ने एक चहेते शैलर को ठेका दिया

सरदार परगट सिंह ने आरोप लगाया कि मंडियों में लिफ्टिंग की जिम्मेदारी व्यवस्थित ढंग से निभाने के बजाय सरकार ने एक चहेते शैलर को ठेका दे दिया है, जिससे मनमानी की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खरीद और लिफ्टिंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जरूरत थी, तो सरकार ने एक ही एजेंसी पर निर्भर रहने का फैसला क्यों किया?

उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी व्यवस्था के कारण किसानों और आढ़तियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

धान की खरीद बंद किए जाने संबंधी सवाल पर सरदार परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में करीब 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है। जब खरीद का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ, तो किसानों को खरीद बंद होने की बात कहकर परेशान करना कहां तक उचित है? उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकार की नाकामी और दूरदर्शी योजना के अभाव को उजागर करती है। सरकार को किसानों की फसल समय पर खरीदने और मंडियों से उसका उठान सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों ने अपनी फसल तैयार करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि मंडियों में खरीद, भुगतान और लिफ्टिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले। पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती और किसानों को उनकी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

इस मौके पर कुक्कड़ पिंड के सरपंच जगराज सिंह, अवतार सिंह, बलबीर सिंह, सुखबीर सिंह, कुलविंदर सिंह काका, बलविंदर सिंह बिल्ला, पार्षद पवन कुमार, पूर्व पार्षद प्रभदयाल भगत, मनमोहन सिंह सहित अन्य किसान और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

You Might Also Like

SHOUBHA YATRA : भगवान वाल्मीकि जी महाराज की शिक्षाएं समानता, सद्भावना का संदेश देती हैं: परगट सिंह

Punjab : मानसा में DC के गनमैन के घर पर फायरिंग, दो की मौत

PUNJAB : EX MLA बैंस को पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के क्रिमिनल डिफेमेशन केस में 01 साल जेल की सज़ा

Dera Sachkhand Ballan ने किया Mandeep Dass और Jassi Tahlan का बायकाट

PUNJAB NEWS : जालंधर कैंट में AAP ने थियाड़ा को हटाया, चुनावों में नुक्सान या फायदा ?

TAGGED:FOOD GRAIN MARKETJalandharKUKKAD PINDpargat singhPunjab
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Cover Story

अगले सेशन से 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में दो बार बैठ सकेंगे : शिक्षा मंत्री

The Telescope Times The Telescope Times February 20, 2024
DERA SACHKHAND BALLAN : काफिले के साथ पहुंचे परगट सिंह, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
ITI professor ने कम नंबर का डर देकर छात्रों से साफ़ कराया टॉयलेट
Vote Chori – राजा बोला रात है! इसका पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव से कोई लेना देना नहीं
Congress: दिल्ली के नेताओं का पंजाब की सत्ता पर कब्ज़ा : राजिंदर बेरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?