By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Literature – अव्यक्त दुःख को अभिव्यक्ति देतीं कहानियाँ
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Art & Cinema > Literature – अव्यक्त दुःख को अभिव्यक्ति देतीं कहानियाँ
Art & Cinema

Literature – अव्यक्त दुःख को अभिव्यक्ति देतीं कहानियाँ

The Telescope Times
Last updated: October 4, 2025 10:45 pm
The Telescope Times Published October 4, 2025
Share
Literature
SHARE

Literature – कहानियाँ हमारे आसपास के जीवन की परतें इस तरह खोलती

सारिका श्रीवास्तव
Literature – इंदौर, 4 अक्टूबर 2025. हिंदी में कहानी का कलेवर आमतौर पर छोटा होता है और उपन्यास या लंबी कहानी की तरह उसमें एक से ज़्यादा मुद्दे उठाने की गुंजाइश नहीं होती। दिनेश भट्ट अपनी कहानी में यह जोख़िम उठाते है और एक-एक कहानी में एक से ज़्यादा सवालों से दो-चार होने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में वे कहानी की औपन्यासिक संभावनाओं का अंत भी कर देते हैं जो अच्छा नहीं है।

अवसर था समकालीन हिंदी कहानीकार दिनेश भट्ट (छिंदवाड़ा) के कहानी पाठ और उसके उपरांत हुई चर्चा का। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार और ‘प्रगतिशील वसुधा’ के संपादक विनीत तिवारी ने पढ़ी गई कहानियों पर अपनी उपरोक्त टिप्पणी दी। उन्होंने यह भी कहा कि भाषा की सरलता कहानी का लक्षण हो सकता है, विशेषता नहीं। आजकल अधिकांश कहानियाँ बोलचाल की भाषा में रची जाती हैं। इसीलिए वे प्रवाहमान भी होती हैं लेकिन साधारण भाषा और साधारण शब्दों के इस्तेमाल से एक अनोखा बिम्ब रचना कहानीकार की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बनती है। दिनेश की कहानियों में वे कहीं-कहीं इसमें सफल हुए हैं।

Literature – दिनेश भट्ट की कहानियों के ब्यौरे दिलचस्प हैं लेकिन इसकी सावधानी रखनी चाहिए कि कथ्य कहीं विवरणों में ढँक न जाए, बल्कि विवरणों से कथ्य और खुलकर निखरे।

प्रगतिशील लेखक संघ, इंदौर इकाई द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को कल्याण जैन स्मृति वाचनालय में आयोजित इस कार्यक्रम में दिनेश भट्ट ने अपनी तीन चर्चित कहानियों, ‘गोमती का बसेरा और ईश्वर’, ‘सीलू मवासी का सपना’ और ‘अंतिम बूढ़े का लाफ्टर डे’ का प्रभावशाली पाठ किया।

Literature – पाठ के बाद उपस्थित रचनाकारों एवं श्रोताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएँ भी व्यक्त कीं। डॉ. संजय भालेराव ने कहा कि कहानियाँ अव्यक्त दुःख को व्यक्त करती हैं। जावेद आलम ने इन कहानियों को वेदना और पीड़ा की कहानी बताया। विजय दलाल, सारिका श्रीवास्तव, अभय नेमा, विवेक सिकरवार, अभय, रामआसरे पांडे आदि ने कहानियों के शिल्प और भाषा के द्वन्द्व की शिनाख़्त की और यथार्थवादी शैली की इन कहानियों को प्रभावशाली माना। उनका कहना था कि

यह कहानियाँ हमारे आसपास के जीवन की परतें इस तरह खोलती हैं कि जाना हुआ यथार्थ ही हमें नया और महत्त्वपूर्ण लगने लगता है।

कार्यक्रम में विश्वनाथ कदम, फादर पायस लाकरा, डॉ. परमानंद भट्ट, अभय लोधी, निर्मल जैन और संजय वर्मा की भी सक्रिय भागीदारी रही। संचालन और आभार प्रदर्शन अभय नेमा ने किया।

सारिका श्रीवास्तव

Literature –

Literature –

You Might Also Like

Rajinder Pardesi yadgari award कवयित्री सविंदर संधू को, पंजाब भर से जुटे साहित्यकार

Arijit Singh ने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद पहला गीत रिलीज़ किया

Book Release : अच्छा लेखन वही जिससे समाज को लाभ मिले : डॉ. रीता बहुगुणा जोशी

Sang Mahotsav 23 से, लोक रंगों से गूंजेगी भरतमुनि रंगशाला

Drug Case : नशों के साथ एक्ट्रेस, असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार

TAGGED:Literature
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Rahul RGANDHI will contest from Amethi
Political Affairs

Rahul Gandhi रायबरेली, उनके वफादार केएल शर्मा अमेठी से लड़ेंगे चुनाव

The Telescope Times The Telescope Times May 3, 2024
Animal Birth Control – 1000 से अधिक कुत्तों की नसबंदी, जालंधर के वार्ड नं. 10 और 11 में स्टर्लाइज़ेशन प्रोजेक्ट हुआ पूरा
New initiative : अब सिर्फ एक फोन कॉल पर मिलेंगी 406 सेवाएं
Deputy Speaker जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा प्रतिभाशाली चित्रकार का सम्मान
Arti Sarin Armed Forces Medical Services की पहली महिला महानिदेशक बनीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?