BJP में परिवारवाद नही, काम देखा जाता है
जालंधर, 14 दिसंबर ( गीता वर्मा ) : BJP : लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख, संगठन की मासिक गतिविधियों और सदस्यता अभियान के उत्तरी क्षेत्र के प्रभारी विक्रान्त शर्मा ने कहा कि BJP / भाजपा में परिवारवाद नही, बल्कि कर्तव्यनिष्ठ वर्कर्ज़ को प्राथमिकता मिलती है।
उन्होंने कहा, BJP/भाजपा द्वारा अनुशासित प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और जमीनी स्तर के नेता 45 वर्षीय युवा कर्मठ नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर देश के युवाओं में एक नया जोश भर दिया है।
शर्मा ने बताया कि भारत की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की है। इस नियुक्ति से BJP संगठन में नया रक्त संचार होगा। उल्लेखनीय है कि BJP / भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 सितम्बर 1980 को पटना में जन्मे नितिन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन बिहार सरकार के मंत्री और बांकीपुर से पांच बार के विधायक रहे हैं।

शर्मा ने बताया कि उन्हें यह नियुक्ति उनकी संगठन क्षमता, चुनावी रणनीति, प्रशासनिक अनुभव और जमीनी पकड़ को ध्यान में रखते हुए दी गई है। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। नितिन की नियुक्ति भाजपा की आगामी राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने में सहायक होगी। नितिन ने मात्र 26 वर्ष की आयु में अपने पिता भाजपा के कद्दावर नेता रहे नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन के पश्चात राजनीति में कदम रखा था।






