मानसा, 20 अक्टूबर, 2026: PUNJAB : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। डिप्टी कमिश्नर (DC) के गनमैन के घर पर फायरिंग हुई, जिसमें गनमैन और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और एक अन्य बेटा घायल हो गए।
यह घटना आज सुबह तड़के हुई। घायलों को बठिंडा के अस्पताल ले जाया गया है।
पड़ोसियों ने बताया कि यह परिवार कल ही नए घर में रहने आया था। माना जा रहा है कि DC के गनमैन ने खुद ही अपने परिवार पर गोलियां चलाईं।





