बिडर 20 फरवरी को शाम 5 बजे तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन और बयाना रकम जमा
ई-नीलामी संबंधी 94640-12955 और 88376-62103 से ली जा सकती है जानकारी
जालंधर, 6 फरवरी: Improvement Trust / जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं में आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से बोली करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि सूर्या एनक्लेव (170 एकड़), शहीद रमन दादा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स (3.71 एकड़), शहीद भगत सिंह कॉलोनी (26.8 एकड़), मास्टर गुरबंत सिंह एनक्लेव (13.96 एकड़), महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू (70.5 एकड़) और सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन (94.97 एकड़) योजनाओं में संपत्तियों की ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से बोली की जाएगी।
कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इन संपत्तियों के लिए बिडर अपनी रजिस्ट्रेशन और बयाना रकम जमा करवाने की अंतिम तिथि 20.02.2026 शाम 5 बजे तक है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बिड 23.02.2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी और 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे ऑनलाइन बिड बंद हो जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी संपत्ति का कोर्ट केस या कोई विवाद आदि उत्पन्न होता है तो चेयरमैन/कार्यकारी अधिकारी के पास संपत्ति को नीलामी से वापस लेने और किसी भी संपत्ति की बोली को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी संबंधी अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 94640-12955 और 88376-62103 से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों संबंधी विस्तृत जानकारी ई-नीलामी पोर्टल www.tenderwizard.com/DLGP पर भी उपलब्ध है।





