जालंधर, 5 मार्च: Jalandhar Police : पंजाब के पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार, सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में आज शाम 6 बजे से 9 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई।
इस दौरान थाना प्रभारियों (SHO) और पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम लोगों में सुरक्षित माहौल बनाना है।
इसके अलावा, इलाकों में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं ताकि रात के समय भी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहे।
Jalandhar Police rural ने सभी लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधी गतिविधि, गैंगस्टरों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से साझा करें। डीजीपी पंजाब और पंजाब सरकार की ओर से ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये इनाम की व्यवस्था की गई है, और जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
जालंधर देहाती पुलिस के कर्मचारी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी निभा रहे हैं।





