Salmani – यह मांग हमेशा से नजर अंदाज होती रही
जालंधर। जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया के पंजाब प्रधान अख्तर सलमानी और जमाते सलमानी ट्रस्ट के प्रधान हाजी आबिद सलमानी, मौलाना सलमान साहब ने एक बैठक के दौरान मांग की कि सलमानी समाज को ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाए।
इस दौरान अख्तर सलमानी ने कहा कि Salmani समाज अपनी यह मांग पिछले15 वर्ष से कर रहा है। कई सरकारें आयीं और चलीं गई पर हर सरकार ने सिर्फ वादा ही किया। उन्होंने कहा कि सलमानी समाज की यह मांग हमेशा से नजर अंदाज होती रही है।
अगर यही हाल रहा तो सलमानी समाज कोई सख्त फैसला लेने पर मजबूर होगा। मीटिंग में जमाते सलमानी ट्रस्ट के प्रधान हाजी आबिद सलमानी, मौलाना सलमान ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग मान ले तो ओबीसी के सर्टिफिकेट शिक्षित बच्चों के काम आएंगे। ओबीसी को जो सरकारी स्कीमें हैं उसका भी फायदा उठा सकेंगे। सलमानी समाज पंजाब के अंदर कई शहरों में बड़ी तादाद में रहता है जैसे जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला आदि।
उन्होंने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड सहित लगभग 10 राज्यों का हवाला दिया जहाँ सलमानी नाम ओबीसी लिस्ट में शामिल है। इस तरह पंजाब सरकार भी फैसला ले और सलमानी नाम को पंजाब की ओबीसी लिस्ट में शामिल करे।
Salmani





