जालंधर। Earthquake : जालंधर शहर सहित देश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात 9 बज कर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई जा रही है। यह तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोगों को जोर से झटके लगे। घरों में पड़ा सामान हिला और लोग डर कर बाहर भागे। खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान माल के नुक्सान की सूचना नहीं थी।
देश में दिल्ली NCR श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़ आदि शहरों में भूकंप की कंपन महसूस की गई। इसके अलावा पाकिस्तान, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी ऐसे झटके महसूस किए गए।
गाज़ियाबाद में तो दो बार झटके महसूस किये गए। एक बार 10 : 12 बजे। सोसाइटीज में रहने वाले लोग ज्यादा डरे क्योंकि ऊँची इमारतों में नुक्सान का डर भयंकर होता है।
मालूम हो वीरवार सुबह इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली Earthquake/भूकंप आया था, जिससे जनहानि, संरचनात्मक क्षति और कुछ समय के लिए सुनामी की आशंका उत्पन्न हो गई। यह भूकंप मोलुक्का सागर में आया, जो सुलावेसी और मलुकू द्वीपों के बीच स्थित है। इस क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता के कारण तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया और चेतावनी जारी की गई।
https://www.instagram.com/reel/DWrSqHNjHSs/?igsh=dWc1OGdyYTNycjd5





