नई दिल्ली। BANK HOLIDAYS : हर महीने के अंत में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया RBI अगले महीने की छुट्टियों की घोषणा करता है ताकि लोग बैंक के काम से जुड़ीं किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें। आने वाले महीने मई में RBI ने 13 छुट्टियां घोषित की हैं। इसमें से कुछ अपने अपने स्टेट से संबंधित हो सकती हैं पर बाकी पूरे देश में एक जैसी रहेंगी।
सबसे पहले तो एक मई को आ रहा है LABOUR DAY। इस दिन सब बैंक बंद रहेंगे। इस दिन Maharashtra Din भी मनाया जा रहा। Buddha Purnima भी पहली मई को मनाई जा रही। Birth Anniversary of Pandit Raghunath Murmu भी इसी दिन है।
मई में 5 संडे आ रहे हैं तो बैंक कर्मियों को मौज रहेगी पर जिनके काम अटकेंगे वो परेशान हो सकते हैं। दो शनिवार बैंक में काम नहीं होगा- वो हैं May 9 and 23 कई और दिन भी हॉलिडे हैं जैसे-
May 1 -Buddha Pournima / May Day / Maharashtra Din / Birth Anniversary of Pandit Raghunath Murmu
May 9 – Birthday of Rabindranath Tagore
May 16 – State Day
May 26 – Birthday of Kazi Nazrul Islam
May 27 – Eid-Ul-Adha (Bakri Eid) / Id-ul-Zuha
May 28 – Bakri Eid (Id-Uz-Zuha)
अब इसमें कुछ दिन तो पूरे देश में छुट्टी है पर कुछ रीजनल या फिर स्टेट के अनुसार छुट्टी हो सकती है। जिन राज्यों में शनिवार को छुट्टी रहती है वहां तो कई वीकेंड 3 हॉलीडेज के साथ आ रहे हैं। जैसे शुक्रवार को लेबर डे, शनिवार -इतवार को छुट्टी। EID की छुट्टी भी सबको है। कई जगह 27 तो कई जगह 28 MAY को ईद मनाई जा रही। यह एक पॉइंट हो सकता है कि छुट्टी का दिन अलग अलग हो वर्ना जल्दी उठने की होड़ नहीं रहेगी।
हालाँकि इस दौरान लोगों को मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग की सारी सुविधाएँ मिलती रहेंगी। एटीएम खुले रहेंगे। UPI चलता रहेगा चेक क्लीयरेंस या फिर कोई कागज़ात वाला काम है तो अटक सकता है।
2-3 छुट्टी साथ आने पर लोग गर्मी देखते हुए आस पास के ठंडे इलाकों का रुख भी कर रहे क्योंकि इन दिनों भीड़ कम है जिससे शांति के पल बिताये जा सकते हैं।





