looteri bride
महाराष्ट्र। looteri bride : यहाँ बीड ज़िले में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो नकली शादियों के ज़रिए लोगों को लूटता था। ये लोग गहना गट्टा बेच कर पैसे आपस में बाँट लेते थे। महिला दांव लगते ही घर से पैसा और कीमती सामान लेकर भाग जाती थी।
इस ‘लुटेरी दुल्हन’ के कारनामे तब सामने आए, जब उसने बीड के उमापुर गांव के एक आदमी को अपना नौवां शिकार बनाया। इससे पहले वह आठ बार शादी कर चुकी थी।
इस गिरोह के कई एजेंटों ने उस आदमी को शादी के जाल में फंसाया और शादी के नाम पर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दुल्हन की संदिग्ध हरकतों पर शक होने लगा। पता चला कि वह पहले भी आठ अलग-अलग आदमियों के साथ इसी तरह की नकली शादियां कर चुकी थी और इस दौरान उसने उन सभी को लूटा था।
जैसे-जैसे इस धोखाधड़ी की परतें खुलती गईं, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की और जांच शुरू कर दी। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश अभी भी जारी है।





