जालंधर । ATAARI BAZAR में गत दिनों एक महिला 500 RS का नकली नोट चला गई। प्राप्त सूचना के अनुसार, एक महिला हड़बड़ी में एक दुकान पर आई और कुछ सामान पैक करवाया। जब बिल बनने लगा तो उसने 500 के साथ कुछ खुले नोट दिए और जल्दबाजी मचाने लगी .
उसने दुकानदार को कहा, उसकी एक्टिवा से जाम लग रहा तो ज़रा जल्दी कर दे। त्योहारों के कारण रश भी था तो दुकानदार ने भी उसी वक़्त नोट चेक नहीं किया और दूसरे ग्राहकों को देखने में लग गया।
थोड़ी देर बाद जब रश कम हुआ तो उसने गल्ला देखा और जब नोट गिनने शुरू किए तो 500 का वो नोट जाली निकला । उसने महिला को आस पास जाकर देखा भी पर वो तब तक जा चुकी थी । दुकानदार ने और दुकानदारों को भी सूचित किया कि बहुत ध्यान से पैसे लें । मालूम हो कि अक्सर जाली नोट मिलने की सूचनाएं मिलती रहती हैं । ऐसे में पुलिस को भी सतर्क रहना चाहिए साथ ही लोगों को भी।
देश में 500 रुपए के नोट को बंद करने की सलाह
दूसरी तरफ देश में 500 रुपए के नोट को बंद करने की सलाह देकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक नई आर्थिक बहस छेड़ दी है। उन्होंने भ्रष्टाचार और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए 500 रुपए के नोट को धीरे-धीरे चलन से बाहर करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि देश में केवल 100 और 200 रुपए के नोटों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अर्थशास्त्रियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के एसोसिएट प्रोफेसर प्रसन्ना तांत्री ने चेतावनी दी है कि मौजूदा परिस्थितियों में 500 रुपए के नोट को अचानक बंद करना अर्थव्यवस्था के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। उनके मुताबिक, सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को ऐसा कोई फैसला लेने से पहले देश में नकदी के इस्तेमाल और जमाखोरी से जुड़े आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण करना चाहिए।





