जालंधर। SDRF JALANDHAR ने पंजाब पुलिस के उस मुलाजिम की लाश सतलुज दरिया से ढूंढ निकाली जो एक दिन पहले अपने रिश्तेदार को को बचाते हुए डूब गया था। लाश जहाँ घटना हुई थी उससे डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मिली।
सूचना मिलते ही SDRF JALANDHAR की टीम लोहड खड्ड पहुंची और जवान को ढूंढ़ना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद SDRF JALANDHAR की टीम ने लाश को तलाश लिया। मुलाजिम सलमान खान मूल रूप से मालेरकोटला का था और लुधियाना पुलिस डिवीज़न 7 में तैनात था।

कीरतपुर साहिब के थाना मुखी और अफसर दीपक कुमार ने बताया कि पानी का बहाव ताज था और जहाँ लाश मिली वहां बड़े बड़े पत्थर भी मिले। हो सकता है कि पठार से टकरा कर युवक को चोट लग गई हो और वो खुद को न संभाल पाया जिससे पानी में दम घुटने से मौत हो गई।





