शहीद भगत सिंह नगर। BSP/बसपा ने यहाँ पंजाब की आप सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष मार्च निकाला और मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में पंजाब सरकार झूठी है, सिर्फ वादे करती है, के भी आरोप भगवंत सरकार पर मढ़े गए।
लोगों ने कहा, जनता को ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। इस अवसर पर बसपा के समर्थक तपती धूप और उमस में आम लोगों से BSPकी सरकार बनाने की अपील करते दिखे। सरकार के प्रतिनिधि को मांग पत्र दिया गया और मांग की गयी कि पुलिस सही व्यवहार नहीं कर रही है। उसके अत्याचार लोगों पर बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस लोगों की रक्षा के लिए है जबकि इसके उल्ट काम कर रही है।
मार्च में शामिल किये गए पोस्टर पर मायावती की भी तस्वीर थी। पूरे रोष मार्च में बस 2 महिलाएं दिखीं जिससे लगता है कि महिलाओं ने अब राजनीति में रूचि लेना बंद ही कर दिया है। यह सिर्फ BSP का ही नहीं सारी पार्टियों का हाल है। चाहे आप हो, कांग्रेस हो या फिर बीजेपी।





